IRCTC Diwali-Chhath Ticket Booking: डायरेक्ट ट्रेन फुल? दिवाली-छठ में बिहार-यूपी जाने के लिए हैं और भी ऑप्शन
IRCTC Diwali-Chhath Train Ticket Booking: त्योहारों का मौसम नजदीक है और बिहार-पूर्वी यूपी में घर जाने की तैयारी में जुटे लोगों के लिए खुशखबरी है। भारतीय रेलवे ने 3 नवंबर 2025 तक की यात्रा के लिए टिकट बुकिंग आज यानी 4 सितंबर को खोल दी है। इसका मतलब है कि अगर आप दीवाली (20 अक्टूबर) या छठ पूजा (25-28 अक्टूबर) पर घर जाने की सोच रहे हैं, तो अब टिकट पक्की करने का सही समय है।
इस बार रेलवे सिर्फ डायरेक्ट ट्रेनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेन ट्रिप्स, नई अमृत भारत ट्रेनें, वंदे भारत सेवा और IRCTC की राउंड-ट्रिप छूट स्कीम भी लेकर आया है। वहीं, जिनको ट्रेन की टिकट नहीं मिल पा रही, उनके लिए बिहार सरकार ने इंटर-स्टेट बस सेवा का इंतजाम भी किया है, जिससे हजारों यात्रियों को राहत मिलेगी।

त्योहारों के लिए स्पेशल और नई ट्रेनें
त्योहार सीजन को देखते हुए रेलवे 12,000 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाने की योजना बना चुका है। इससे यात्रियों को ज्यादा सीटें मिलेंगी और सफर आसान होगा। बिहार और ईस्ट यूपी के लिए कुछ प्रमुख विकल्प इस तरह हैं:
अमृत भारत ट्रेनें -
- दिल्ली ↔ गया
- सहारसा ↔ अमृतसर
- छपरा ↔ दिल्ली
- मुजफ्फरपुर ↔ हैदराबाद
ये भी पढ़ें: IRCTC Parcel Booking: भारतीय रेलवे ने बदल दिया पार्सल बुकिंग के नियम, पहले और अब के रूल्स में है कितना अंतर?
नई वंदे भारत एक्सप्रेस -
- पूर्णिया ↔ पटना के बीच नई वंदे भारत एक्सप्रेस शुरू होगी, जो कम समय में सफर कराएगी।
फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें -
- आसनसोल-पटना (03511/12)
- सियालदह-पटना (03135/36)
- हावड़ा-रक्सौल (03043/44)
- सियालदह-गोरखपुर (03131/32)
- आसनसोल-गोरखपुर (03527/28)
ये ट्रेनें त्योहारों के दौरान विशेष तौर पर चलाई जाएंगी और हर हफ्ते उपलब्ध होंगी, ताकि यात्रियों को सीट की परेशानी न हो।
टिकट बुकिंग के फायदे और सुझाव
- रेलवे ने एडवांस बुकिंग की अवधि 60 दिन पहले कर दी है। इसका मतलब है कि 20 अक्टूबर की यात्रा के लिए टिकट 20 अगस्त से ही बुक की जा सकती है।
- IRCTC पर राउंड-ट्रिप टिकट बुक करने पर लगभग 20% की छूट मिल रही है। यह छूट तब मिलेगी जब आप आगे की यात्रा 13 अक्टूबर से 26 अक्टूबर के बीच और वापसी की यात्रा 17 नवंबर से 1 दिसंबर के बीच बुक करें।
- राउंड-ट्रिप बुकिंग से न केवल पैसे बचेंगे, बल्कि वापसी की टिकट पक्की करने की चिंता भी नहीं रहेगी।
बस सेवाओं से मिलेगी राहत
अगर ट्रेन में सीट न मिले, तो बिहार सरकार की इंटर-स्टेट बस सेवा मददगार साबित हो सकती है। इस बार लगभग 299 बसें दिल्ली, यूपी, पंजाब, हरियाणा और पश्चिम बंगाल से बिहार के प्रमुख शहरों के लिए चलाई जाएंगी। इन बसों से हर दिन करीब 6,000 यात्रियों को सुविधा मिलेगी। यात्रियों के लिए AC और Non-AC दोनों तरह की बसें उपलब्ध रहेंगी।
समय पर प्लान बनाएं
छठ और दीवाली पर घर पहुंचने की चाहत रखने वालों के लिए यह समय बेहद अहम है। आज से बुकिंग शुरू हो चुकी है, इसलिए जल्द ही टिकट पक्की करें। अगर डायरेक्ट ट्रेन में जगह न मिले, तो स्पेशल ट्रेनें, अमृत भारत, वंदे भारत और सरकारी बसों जैसे विकल्प जरूर अपनाएं। समय पर तैयारी से सफर आरामदायक होगा और आप त्योहार अपने परिवार के साथ मना पाएंगे।
ये भी पढ़ें: IRCTC Dakshin Bharat Yatra: बजट में ज्योतिर्लिंग दर्शन का मौका, रेलवे लाया टूर पैकेज, चेक करें डिटेल्स












Click it and Unblock the Notifications