ईरान के एयरस्पेस से नहीं गुजरेंगी एयर इंडिया, एआईएक्स की फ्लाइट, सुरक्षा को देखते हुए लिया गया फैसला

ईरान के एयरस्पेस से नहीं उड़ेंगी एयर इंडिया की फ्लाइट

नई दिल्ली। ईरान और अमेरिका के बीच सैन्य तनाव को देखते हुए एयर इंडिया (एआई) और एयर इंडिया एक्सप्रेस (एआईएक्स) के विमान ईरान की एयरस्पेस से फिलहाल नहीं उड़ेंगे। एयर इंडिया के प्रवक्ता धनंजय कुमार ने बताया है कि अस्थायी रूप से कुछ समय के लिए ईरान से उड़ान भरने वाली फ्लाइट के लिए ये फैसला लिया गया है। ऐसे यात्रियों की सुरक्षा के लिहाज से किया गया है।

Iranian airspace

एयर इंडिया के प्रवक्ता ने कहा, सबसे अहम हमारे लिए हमारे यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा है। इस फैसले से दिल्ली से उड़ान भरने वाले विमानों के समय में 20 मिनट और मुंबई से जाने वाली फ्लाइट के समय में 30 से 40 मिनट ज्यादा लगेंगे। बता दें कि बीते हफ्ते अमेरिका ने हमला कर ईरानी कमांडर जनरल कासिम सुलेमानी को मार दिया था। इसके बाद ईरान ने अमेरिका से बदला लेने की धमकी दी थी। दोनों देशों में बीते कुछ दिनों में काफी तनाव बना हुई है और जंग जैसे हालात हैं।

मंगलवार को ईरान ने इराक में अमेरिका के दो सैनिक ठिकानों पर एक दर्जन से ज्‍यादा मिसाइलें दागी हैं। ईरान ने इरबिल और अल असद इलाके में मौजूद उस एयरबेस को निशाना बनाया जहां अमेरिकी सेना और उसके सहयोगी बल ठहरे हुए हैं।हमले के बाद अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने कहा कि नुकसान और हताहतों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। ईरानी मीडिया में दावा किया जा रहा है कि ईरान के ताजा मिसाइल हमलों में 80 लोगों की मौत हुई है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+