बालाजी श्रीवास्तव ने संभाला दिल्ली पुलिस कमिश्नर का पद, जानिए उनके बारे में
नई दिल्ली, 30 जून। दिल्ली पुलिस कमिश्नर एसएन श्रीवास्तव आज रिटायर हो गए। उनकी जगह 1988 बैच के तेजतर्रार आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव ने दिल्ली पुलिस के कमिश्नर का कार्यभार संभाला। बालाजी श्रीवास्तव इस समय दिल्ली पुलिस में विशेष आयुक्त (सतर्कता) के रूप में तैनात हैं। इससे पहले उन्होंने पुडुचेरी और मिजोरम के पुलिस महानिदेशक और दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा व विशेष शाखा में विशेष आयुक्त के रूप में काम किया है। वह 9 साल तक कैबिनेट सचिवालय में भी सेवाएं दे चुके हैं।

जानिए बालाजी श्रीवास्तव के बारे में
1988 बैच के यूटी काडर के आईपीएस अधिकारी बालाजी श्रीवास्तव अपने अब तक के कार्यकाल के दौरान कई अहम पदों पर रह चुके हैं। फिलहाल दिल्ली पुलिस की विजिलेंस यूनिट में स्पेशल कमिश्नर के पद पर तैनात बालाजी श्रीवास्तव इससे पहले पुदुचेरी और मिजोरम के डीजीपी भी रह चुके हैं। दिल्ली पुलिस में वह इंटेलिजेंस विंग, आर्थिक अपराध शाखा और स्पेशल सेल के स्पेशल कमिश्नर भी रह चुके हैं। वह अंडमान-निकोबार में अडिशनल डायरेक्टर जनरल भी रहे हैं।
कैबिनेट सचिवालय में 9 साल तक काम कर चुके बालाजी श्रीवास्तव ने अपने कार्यकाल के दौरान कई संवेदनशील मामलों को हैंडल किया। दिल्ली के प्रतिष्ठित सेंट स्टीफंस कॉलेज से इकनॉमिक्स (ऑनर्स) में ग्रैजुएशन करने के बाद उन्होंने दिल्ली स्कूल ऑफ इकनॉमिक्स से एमए किया और डीयू से एलएलबी करने के बाद वह भारतीय पुलिस सेवा के लिए चुन लिए गए।












Click it and Unblock the Notifications