आईपीएस अधिकारी भास्कर राव बनाए गए बेंगलुरु के नए पुलिस चीफ
बेंगलुरु। कर्नाटक में सरकार बदलने के कुछ दिनों पर अब सरकारी अमले में भी बदलाव शुरू हो गया है। बेंगलुरु के पुलिस आयुक्त और अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक(एडीजीपी) आलोक कुमार को शुक्रवार को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित कर दिया गया। उनके स्थान पर आईपीएस अधिकारी भास्कर राव को अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ADGP) और पुलिस आयुक्त, बेंगलुरु सिटी के तौर पर नियुक्त किया गया।

उन्हें 2017 में विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पुलिस पदक और 2008 में राष्ट्रपति पुलिस पदक के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें 2000 में एक युद्धक्षेत्र (कोसोवो, यूगोस्लाविया) में अंतर्राष्ट्रीय शांति स्थापना में प्रदान की गई सेवाओं के लिए संयुक्त राष्ट्र का पदक भी प्रदान किया गया। रिजर्व पुलिस में अपनी पोस्टिंग से पहले, वह एडीजीपी अपराध, तकनीकी सेवा, फॉरेंसिक लैब, एडीजीपी कैनाइन दस्ते, एडीजीपी निदेशालय नागरिक अधिकार प्रवर्तन और मैसूरु पुलिस आयुक्त के रूप में अन्य पदों पर कार्यरत थे।
भास्कर राव कर्नाटक कैडर के 1990 बैच के पुलिस अधिकारी हैं। भास्कर राव 2016 में उस समय सुर्खियों में आए थे, जब मॉर्निग वॉक के दौरान उन्हें और उनकी पत्नी को दो अज्ञात लोगों ने पार्क में धमकाया था। भास्कर राव की पत्नी एक डॉक्टर हैं। उस समय भास्कर राव एडीजीपी क्राइम बेंगलुरु थे।












Click it and Unblock the Notifications