Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

पुलिस के इस 'थर्ड डिग्री प्यार' ने बदल दी एक इंसान की जिंदगी

इस खबर को पढ़ने के बाद आप पुलिसवालों के प्रति अपनी सोच को एकदम बदल लेंगे।

नई दिल्ली। पुलिसवालों को लेकर अक्सर लोगों के मन में एक नेगेटिव छवि बनी होती है। मसलन अगर कोई पुलिसवाला हमारे साथ ठीक तरह से पेश नहीं आया तो हम समझ लेते हैं कि पुलिस विभाग का हर आदमी गलत होता है। लेकिन... क्या कभी आपने सोचा है कि ये पुलिसकर्मी किस हाल और किन परिस्थितियों में अपनी ड्यूटी को अंजाम देते हैं। हर त्यौहार को अपने बच्चों और परिवार से दूर रहकर ड्यूटी करते हुए मनाने वाले इन पुलिसकर्मियों से जुड़ी कुछ ऐसी भी खबरें हैं, जो आपको सोचने पर मजबूर कर देंगी। एक ऐसा ही मामला सामने आया है हिमाचल प्रदेश के चंबा में, जहां कुछ पुलिसकर्मियों ने एक शख्स की जिंदगी को अपने प्यार और इन्सानियत के जरिए बदलकर रख दिया।

आप भी जानिए पूरा मामला

आप भी जानिए पूरा मामला

हिमाचल पुलिस की दरियादिली की इस कहानी को यूपी के आईपीएस अधिकारी नवनीत सिकेरा ने अपने फेसबुक पेज पर शेयर किया है। पढ़िए नवनीत सिकेरा की जुबानी...,
'ये तीन फोटो जरूर देखें। ये दृश्य वाकई अद्भुत है, यकीन नहीं हो रहा की ये यही है?? पुलिस चौकी शहर चंबा, हिमाचल प्रदेश के जवान अपने क्षेत्र में भ्रमण पर थे। अचानक इस व्यक्ति (वीरू जो कुछ मानसिक दिव्यांग हैं) पर उनकी नजर ठहर गई। बड़े-बड़े बाल, नाखून और कपड़े ऐसे कि शायद हर कोई उन्हें छूना भी पसंद ना करे। लोगों से पूछा तो बताया कि साहब ये यहीं घूमते रहते हैं, इन्हें कोई खाने को दे देता है तो खा भी लेते हैं वरना पड़े रहते हैं। जवानों ने इन्हें उठाया और चौकी पर ले गए। नाई बुलाया, उसके बाल कटवाए, फिर उसे नहलाया... उसके बाद ये ऐसे हो गए कि मानो कोई अच्छा बिजनेस मैन हो..! इनके लिए खाना मंगवाया, खाना खाने के बाद फिर इनसे एक फ़ोटो के लिए कहा गया तो भाई साहब वीरू की मुस्कान आपको फोटो में दिख जाएगी। 3 फोटो हैं, बारी-बारी तीनों को देखिए.... मतलब इनका पूरा हुलिया ही बदल दिया। चंबा पुलिस की पूरी टीम को बधाई ढेर सारा प्यार।'

और भी हैं पुलिस की ऐसी कहानियां...

और भी हैं पुलिस की ऐसी कहानियां...

आपको बता दें कि नवनीत सिकेरा अक्सर पुलिस के ऐसे कामों को अपने फेसबुक पेज पर शेयर करते रहते हैं। पिछले महीने भी एक ऐसी ही घटना को उन्होंने अपने पेज पर शेयर किया था। दरअसल यूपी के औरेया में एक पति-पत्नी बाइक से कहीं जा रहे थे। इस दौरान अचानक एक ब्रेकर पर पत्नी उछलकर बाइक से नीचे गिर गई। पति को इसका आभास तक नहीं हुआ। पीछे से पुलिस की एक गाड़ी आ रही थी तो पत्नी ने उन्हें घटना के बारे में बताया। इसके बाद पुलिस की गाड़ी ने करीब 5 किलोमीटर पीछा कर पति को रोका और पत्नी को सुपुर्द किया। नवनीत सिकेरा ने इस घटना पर यूपी पुलिस की तारीफ और पति पर चुटकी लेते हुए लिखा, 'पति जी उम्मीद है आज आपको खाना मिल ही जाएगा अगर खाना मिल जाए तो UP-100 को एक बार धन्यवाद कह दीजिएगा।'

अक्सर ऐसी पोस्ट शेयर करते हैं नवनीत सिकेरा

इससे पहले पिछले साल अक्टूबर में उन्होंने झांसी में तैनात एक महिला कांस्टेबल की कुछ तस्वीरों को शेयर किया था। तस्वीरों में नजर आ रहा था कि महिला कांस्टेबल, जिनका नाम अर्चना बताया गया, कोतवाली में जहां अपनी ड्यूटी को अंजाम दे रही थी तो वहीं उन्होंने डेस्क पर अपने बच्चे को लिटाया हुआ था। बच्चे के बराबर में ही उसकी दूध की बोतल रखी थी। बच्चा गहरी नींद में सोया हुआ था और महिला कांस्टेबल अर्चना रजिस्टर लेकर अपना काम निपटा रही थीं। आईपीएस नवनीत सिकेरा ने जैसे ही सोशल मीडिया पर इन तस्वीरों को शेयर किया तो ये वायरल हो गईं। महिला कांस्टेबल की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, 'फर्ज मां का भी और खाकी का भी। मां अपने फर्ज को किस प्रकार निभा रही है देखें।' लोगों ने इस महिला कांस्टेबल के जज्बे की जमकर तारीफ की। बाद में जब ये मामला झांसी जिले के पुलिस के उच्च अधिकारियों के संज्ञान में आया तो उन्होंने भी महिला कांस्टेबल की काफी तारीफ की और उनका तबादला उनके नजदीकी जनपद में कर दिया गया।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+