VIDEO: तपती धूम में मैदान पर पसीना बहाती दिखी फेमस क्रिकेटर की बहन

आईपीएल के ग्यारहवें सीजन में सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मिस्ट्री गर्ल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनका भरी दोपहर में क्रिकेट खेलना है। आईपीएल के मैचों में मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हुईं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर इतनी तपती धूप में पसीना बहा रही हैं।

नई दिल्ली। आईपीएल के ग्यारहवें सीजन में सोशल मीडिया पर छाई रहने वाली मिस्ट्री गर्ल एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार चर्चा का कारण उनका भरी दोपहर में क्रिकेट खेलना है। आईपीएल के मैचों में मिस्ट्री गर्ल के नाम से मशहूर हुईं क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर इतनी तपती धूप में पसीना बहा रही हैं। आग उगलते आसमान के नीचे क्रिकेट की प्रैक्टिस करती मालती का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Malti Chahar

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन और मॉडल मालती चाहर ने अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर क्रिकेट की प्रैक्टिस करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में मालती तपती धूप में बिना हेलमेट क्रिकेट खेल रही हैं। उन्होंने केवल नी-पैड्स लगाए हुए हैं और उसी में वो खूब चौके-छक्के जड़ रही हैं। इस वीडियो को शेयर करते हुए मालती ने लिखा, ' पहला, मैं प्रैक्टिस से बाहर चल रही हूं। दूसरा, ये गर्मी मार रही है। तीसरा, उन सभी खिलाड़ियों को सलाम जो इतनी गर्मी और सर्दी में खेलते हैं। चौथा, ये एक लेदर की बॉल है।'

कहा जा रहा है कि मालती आगरा स्थित चाहर क्रिकेट अकेडमी में बैटिंग की प्रैक्टिस कर रहीं थीं। इस वीडियो पर मालती के फैंस ने उनकी खूब तारीफ की है। बता दें कि मालती क्रिकेटर दीपक चाहर की बड़ी बहन हैं। दीपक इस बार आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स की तरफ से खेल रहे थे। उस दौरान मालती अपने भाई और फेवरेट खिलाड़ी धोनी का हौसला बढ़ाने मैदान में मौजूद रहती थीं। तभी मालती की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थीं, जिसके बाद लोग उन्हें मिस्ट्री गर्ल बुलाने लग गए थे। लोगों ने तो यहां तक कह दिया था कि मालती पार्लेजी वाली लड़की हैं।

Papa with Mahi😃 #csk #msd

A post shared by Malti Chahar (@maltichahar) on

ये भी पढ़ें: पापा शाहरुख की टीम केकेआर के इस क्रिकेटर पर आया सुहाना खान का दिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+