IPL 2012: RCB की जीत पर खुश अनुष्का शर्मा ने कहा- 'गर्भवती महिला के लिए बहुत अधिक रोमांचक खेल था'

नई दिल्ली। सोमवार को खेले गए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के लिए आईपीएल का 10वां मुकाबला बेहद ही रोमांचक भरा रहा, सांस ऊपर-नीचे कर देने वाले इस मुकाबले में आरसीबी ने बाजी मारी, हालांकि कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर से लोगों को निराश किया लेकिन टीम के अगली पीढ़ी के युवा खिलाड़ी के एकजुट प्रदर्शन और जीनियस बल्लेबाज एबी डिविलियर्स के शानदार गेम ने टीम को जीत दिला दी, सुपर ओवर में जीता गया ये मुकाबला क्रिकेट की यादगार लम्हों में कैद हो गया।

Recommended Video

    IPL 2020: Anushka Sharma reacts to Virat Kohli-led RCB's Super Over win against MI | वनइंडिया हिंदी
    RCB की जीत पर खुश हुईं अनुष्का शर्मा

    RCB की जीत पर खुश हुईं अनुष्का शर्मा

    आरसीबी की जीत पर जहां उसके फैंस बहुत ज्यादा प्रसन्न हैं, वहीं दूसरी ओर कप्तान कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा भी इस खेल को देखकर बहुत ज्यादा खुश हो गईं और उन्होंने टीम की जीत पर ऐसा रिएक्शन दिया, जो कि इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना है।

    'गर्भवती महिला के लिए बहुत अधिक रोमांचक खेल था'

    'गर्भवती महिला के लिए बहुत अधिक रोमांचक खेल था'

    अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा 'वाह! एक गर्भवती महिला के लिए बहुत अधिक रोमांचक खेल था...क्या शानदार टीम है ❤️!' इसके साथ ही उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। अनुष्का का ये मैसेज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है, और फैंस इसे काफी पसंद भी कर रहे हैं। मालूम हो कि अनुष्का गर्भवती हैं और जनवरी में अपने और विराट की पहली संतान को जन्म देने वाली हैं।

    'विराट कोहली के पीछे अनुष्का शर्मा हुई थीं ट्रोल'

    'विराट कोहली के पीछे अनुष्का शर्मा हुई थीं ट्रोल'

    आपको बता दें कि इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच हुए मुकाबले में कोहली द्वारा लगातार केएल राहुल के दो कैच छोड़ने पर सोशल मीडिया पर अनुष्का को काफी ट्रोल किया गया था, इसके बाद खेल के कमेंट्री के दौरान सुनील गावस्कर ने भी अनुष्का पर टिप्पणी की थी, जिस पर अभिनेत्री भड़क गई थीं और इस पर भी सोशल मीडिया पर काफी विवाद पैदा हो गया था, जो लोग अनुष्का को ट्रोल कर रहे थे, वो लोग सुनील गावस्कर को ट्रोल करने लगे थे।

    क्या कहा था अनुष्का शर्मा ने?

    क्या कहा था अनुष्का शर्मा ने?

    दरअसल कोहली के द्वारा केएल राहुल के कैच छोड़ने पर सुनील गावस्कर ने कहा था कि इन्होंने (विराट कोहली) लॉकडाउन में तो बस अनुष्का की गेंदों की प्रैक्टिस की। जिस पर अनुष्का ने भड़कते हुए कहा था कि मिस्टर सुनील गावस्कर, मैं आपसे कहना चाहती हूं कि आपने जो भी कमेंट किया, वह अच्छा नहीं था। लेकिन मुझे अच्छा लगेगा अगर आप बता सकें आखिर आप पति के खेल के प्रदर्शन के लिए पत्नी पर आरोप लगाते हुए बयान देने के बारे में क्यों सोचा? मैं यह अच्छे से जानती हूं कि आपने पिछले कुछ सालों में हर क्रिकेटर की पर्सनल लाइफ की इज्जत की है तो आपको ऐसा नहीं लगता है कि ऐसा मेरा साथ भी होना चाहिए।

    आरसीबी ने जीता रोमांचक मुकाबला

    आरसीबी ने जीता रोमांचक मुकाबला

    बता दें कि इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में खेले गये 10वें मैच में मुंबई इंडियंस की टीम ने आरसीबी के खिलाफ 201 रनों का पीछा करते हुए मैच टाई करके सुपरओवर में पहुंचा दिया था लेकिन सुपर ओवर में विराट कोहली और एबी डिविलियर्स ने आरसीबी को जीत दिला दी।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+