IOC बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा पहुंचाएगी ईंधन, जल्द शुरू होगा ट्रायल रन
नई दिल्ली, 09 अगस्त। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने बांग्लादेश के के रास्ते त्रिपुरा तक ईंधन पहुंचाने की तैयारी लगभग पूरी कर ली है। इसके लिए औपचारिकताएं पूरी होने के बाद जल्द ही ट्रायल रन भी किया जाएगा। आईओसी गुवाहाटी से बांग्लादेश के रास्ते तीन एलपीजी टैंकर और पेट्रोल और डीजल के सात टैंकर त्रिपुरा भेजेगा।

पूर्वोत्तर के दक्षिणी क्षेत्र में भूस्खलन की स्थिति के चलते राज्य सरकारऔर केंद्र को ईंधन की आपूर्ति के वैकल्पिक तरीकों की तलाश करने के लिए मजबूर किया। अब असम के गुवाहाटी से ईंधन ले जाने वाले टैंकर मेघालय के ड्वाकी जाएंगे, जहां वे बांग्लादेश में प्रवेश करेंगे। उत्तरी त्रिपुरा में आईओसी के धर्मनगर डिपो तक पहुंचने के लिए टैंकर त्रिपुरा के उनाकोटी जिले के कैलाशहर में भारत में फिर से प्रवेश करेंगे। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के एक अधिकारी ने के अनुसार, परीक्षण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अगर ये सफल रहा तो विषम परिस्थितियों में भविष्य में त्रिपुरा को ईंधन की आपूर्ति के लिए आईओसी वैकल्पिक सड़क का उपयोग करेगी। असम के दीमा हसाओ जिले को जोड़ने वाले एकमात्र रेल लिंक के बाद ये दूसरा वैकल्पित रास्ता होगा।
तेल कंपनी ओआईसी के एक अधिकारी की मानें तो बांग्लादेश के रास्ते त्रिपुरा में ईंधन सप्लाई के लिए एक ट्रायल रन शुरू किया जाएगा। आईओसी एनएसई 0.34% गुवाहाटी से बांग्लादेश के रास्ते तीन एलपीजी टैंकर और पेट्रोल और डीजल के सात टैंकर पहुंचाएगा। बताया गया कि प्रत्येक एलपीजी टैंकर 17 मिलियन टन गैस ले जा सकता है, जबकि प्रत्येक तेल टैंकर की क्षमता 12,000 लीटर है। पीटीआई के अनुसार, आईओसी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने ने कहा 'आईओसी पहले ही ढाका में बांग्लादेशी अधिकारियों के साथ तीन अगस्त को एक समझौते पर हस्ताक्षर कर चुका है'।
उन्होंने कहा, 'वीजा जारी होने के बाद, एलपीजी और तेल टैंकर बांग्लादेश के रास्ते वैकल्पिक सड़क पर ट्रायल रन के लिए आगे बढ़ेंगे। हम इसके लिए पूरी तरह से तैयार हैं।' बता दें कि बाढ़ और भूस्खलन के बाद पूर्वोत्तर क्षेत्र में तेल सप्लाई बाधित होती थी। लेकिन अब ओआईसी ऐसे वक्त मे बैकल्पित रास्ते का प्रयोग करेगा। ये रास्ता बांग्लादेश से होकर त्रिपुरा जाता है।












Click it and Unblock the Notifications