INX Media Case: चिदंबरम की ED के खिलाफ याचिका पर 27 को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय के खिलाफ पी चिदंबरम की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट 27 अगस्त को सुनवाई करेगा। जबकि सीबीआई के खिलाफ उसकी याचिका पर कोर्ट शुक्रवार 23 अगस्त को सुनवाई करेगा। बता दें कि आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम की अग्रिम जमानत याचिका दिल्ली हाईकोर्ट से खारिज होने के बाद सीबीआई ने आखिरकार उन्हें बुधवार रात को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले की सुनवाई जस्टिस आर भानुमति, जस्टिस एस बोपन्ना करेंगे।

INX Media case: SC to hear P Chidambarams petition the ED on August 27

इससे पहले सीबीआई की टीम कई बार दिल्ली में जोरबाग स्थित उनके आवास पर पहुंची लेकिन चिदंबरम नहीं मिले। हालांकि शाम को चिदंबरम कांग्रेस मुख्यालय पहुंचे और प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि वो बेगुनाह हैं और कहीं फरार नहीं हुए थे। चिदंबरम ने कहा कि उनके बारे में भ्रम फैलाया जा रहा है। चिदंबरम को गिरफ्तार करने के बाद सीबीआई की टीम उन्हें सीबीआई मुख्यालय लेकर आई उनसे पूछताछ की। सीबीआई ने इस दौरान चिदंबरम से 10 अहम सवाल पूछे।

मंगलवार को दिल्ली हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत की अपील खारिज होने के बाद चिदंबरम की गिरफ्तारी हुई है। ये अकेला मामला नहीं है जिसका चिदंबरम सामना कर रहे हैं। कई और मामलों में भी जांच एजेंसियां उनकी भूमिका की जांच कर रही हैं। ऐसे में आने वाले वक्त में उनके लिए फिर मुश्किलें बढ़ सकती हैं। चिदंबरम के ऊपर सिर्फ आईएनएक्स मीडिया और एयरसेल मैक्सिस के मामले ही नहीं चल रहे हैं। ईडी चार दूसरे मामले भी देख रही है। इसमें वित्तमंत्री रहते हुए पी चिदंबरम के 4 कंपनियों को गलत तरीके से फायदा पहुंचाने का भी एक मामला है। जिसमें चिदंबरम के रोल की जांच ईडी कर रही है।

यह भी पढ़ें- पी चिदंबरम ने CBI अधिकारियों पर कसा तंज, बोले- मुझे लगा बड़ा कोर्ट रूम मिलेगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+