INX Media Case: 7 मार्च तक जेल में रहेगा कार्ती का सीए

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ती चिदंबरम की गिरफ्तारी के बाद आज दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में इसकी सुनवाई हो रही है। कार्ती चिदंबरम के लिए अभिषेक मनु सिंघवी कोर्ट में पैरवी कर रहे हैं। जबकि सीबीआई की ओर से अडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया तुषार मेहता कोर्ट में पेश हुए हैं। सुनवाई के लिए कार्ती चिदंबरम भी कोर्ट में पहुंचे हैं। कार्ती चिदंबरम के सीए एस भाष्करन की जमानत का ईडी ने कोर्ट में विरोध किया है। जिसके बाद कोर्ट ने कार्ती के सीए की जमानत याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है, ऐसे में 7 मार्च तक कार्ती के सीए को जेल में ही रहना होगा।

14 दिन की हिरासत मांगी

14 दिन की हिरासत मांगी

सीबीआई ने पटियाला हाउस कोर्ट में कार्ती चिदंबरम की 14 दिन की हिरासत मांगी है। सीबीआई का कहना है कि कार्ती से कुछ ही देर के लिए पूछताछ हो सकी है और इस दौरान भी वह गोलमोल जवाब देते रहे। वह पूछताछ में शामिल तो हुए लेकिन उन्होंने किसी भी सवाल का सही जवाब नहीं दिया है और वह इधर-उधर की बात करते रहे। ऐसे में कस्टडी के दौरान पूछताछ पूरी तरह से अलग होगी।

 संदिग्धों के साथ बैठाकर पूछताछ की जरूरत

संदिग्धों के साथ बैठाकर पूछताछ की जरूरत


सीबीआई के वकील ने कोर्ट में कहा कि कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं, ऐसे में उन्हे अन्य संदिग्धों के साथ बैठाकर पूछताछ करने की जरूरत है, ऐसे में हमे और समय की जरूरत है। कार्ती के पास से तीन फोन सीज किए गए हैं उसकी भी जांच करने की जरूरत है। लिहाजा कम से कम 14 दिन की हिरासत हमे चाहिए होगी।

इससे पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया था

इससे पहले आईसीयू में भर्ती कराया गया था

इससे पहले कार्ती चिदंबरम को सफदरगंज अस्पताल ले जाया गया था, हालांकि उन्होंने कहा था कि उन्हे किसी भी तरह की कोई दिक्कत नहीं है। लेकिन डॉक्टर ने कहा कि उन्हे कॉर्डिएक केयर में शिफ्ट करने की जरूरत है। उन्हे सुबह आईसीयू में रखा गया था, बाद में 7 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था। कार्ती सीबीआई ऑफिस सुबह 8 बजे पहुंचे थे, जिसके बाद उन्हे नाश्ता दिया गया था। उनसे पूछताछ तकरीबन 10 बजे शुरू हुई, लेकिन इस दौरान उन्होंने पूछताछ में किसी भी तरह की कोई मदद नहीं की।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+