INX Media Case: कार्ति के सीए की 14 दिन की रिमांड बढ़ी

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया मामले में पूर्व वित्तमंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। एक तरफ जहां कोर्ट ने कार्ति के सीए एस भाष्करन की न्यायिक हिरासत को कोर्ट ने 14 दिनों के लिए बढ़ा दिया है तो दूसरी तरफ सीबीआई कार्ति की कस्टडी को 6 दिन और बढ़ाने के लिए याचिका दायर की है। कोर्ट में सीबीआई ने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि अभी भी इस मामले में पूछताछ पूरी नहीं हो सकी है और कुछ और औपचारिकताएं अभी बाकी हैं, लिहाजा कस्टडी की बढ़ाया जाए।

karti

आपको बता दें कि कार्ति चिदंबरम की सीबीआई रिमांड आज खत्म हो रही है। इसी बीच सीबीआई आज कोर्ट में इंद्राणी मुखर्जी, पीटर मुखर्जी और कार्ति के सीए भाष्करन को पेश करने की इजाजत मांगेगी। सीबीआई ने कोर्ट में यह याचिका दायर की है ताकि इन तीनों को एक साथ कोर्ट में पेश किया जा सके और ये सभी कोर्ट में एक साथ एक दूसरे का सामना कर सके। गौरतलब है कि कार्ति को सीबीआई ने आईएनएक्स मीडिया मामले में चेन्नई एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया है और उनसे कई घंटों तक सीबीआई ने इस मामले में पूछताछ की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+