INX Media Case: सिंघवी की CBI को चुनौती, अगर यह साबित कर दें तो केस वापस ले लूंगा

नई दिल्ली। आईएनएक्स मीडिया केस में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम की कोर्ट में पैरवी कर रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि अगर सीबीआई इस बात को साबित कर दे कि आखिर कैसे मैं सबूतो को खत्म कर सकता हूं तो मैं इस मामले को वापस ले लुंगा। वहीं इस मामले में सीबीआई के वकील एएसजी तुषार मेहता ने कहा कि इस मामले में पर्याप्त सबूत हैं। उन्होंने कहा कि आईएनएक्स मीडिया ने तय अनुमति से कहीं अधिक पैसा विदेश से लिया है।

singhavi

इससे पहले सिंघवी ने कहा कोर्ट में कहा था कि 'कांग्रेस नेता और पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम को लगातार चमकीली लाइट्स में रखा जा रहा है और उन्हें सोने नहीं दिया जा रहा है। इतना ही नहीं कार्ति का स्वास्थ्य केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) की कस्टडी में सही नहीं है।' सिंघवी ने कहा कि कार्ति के ब्लड प्रेशर में लगातार उतार चढ़ाव हो रहा है और उन्हें सुबह 2.30 बजे तक सोने नहीं दिया जाता। सिंघवी ने कहा कि एक विशेष रात में, 'कार्ति को उनते सेल से दूसरे में स्थानांतरित कर दिया गया जहां चार गार्ड मौजूद थे। कार्ति को जगाए रखने के लिए, गार्ड गपशप कर रहे थे और कार्ड खेल रहे थे।'

आपको बता दें कि आईएनएक्स मीडिया मामले में कार्ति चिदंबरम के खिलाफ लगातार सीबआई का शिकंजा कसता जा रहा है। सीबीआई ने उन्हें चेन्नई के एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था और उनके कई घंटों तक इस मामले में पूछताछ की थी। कार्ति के अलावा उनके सीए भाष्करन को भी सीबीआई ने गिरफ्तार किया था, जिन्हे कोर्ट से जमानत मिल गई है। एस भास्करन को 16 फरवरी को गिरफ्तार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+