INX मीडिया केस: इंद्राणी मुखर्जी के सरकारी गवाह बनने के आवेदन पर सुनवाई 14 फरवरी तक स्थगित
नई दिल्ली। दिल्ली पटियाला हाउस कोर्ट ने आइएनएक्स मीडिया केस की सुनवाई 14 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है। बता दें कि मामले में आरोपी इंद्राणी मुखर्जी ने कोर्ट को पत्र लिखकर सरकारी गवाह बनने पर राजी हुई हैं। इसी को लेकर आज कोर्ट वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए उनकी पेशी भी थी। लेकिन अब कोर्ट ने इस मामले की सुनवाई 14 फरवरी तक के लिए स्थगित कर दिया है।

बता दें कि इस मामले में इंद्राणी मुखर्जी के सरकारी गवाह बनने को लेकर कोर्ट ने जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय से जवाब मांगा है। इस केस में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पूर्व वित्त मंत्री पी. चिदंबरम के बेटे कार्ति चिदंबरम से भी पूछताछ कर रहा है। कार्ति चिदंबरम आज भी पूछताछ के लिए प्रवर्तन निदेशालय के दफ्तर पहुंचे हुए थे। इस मामले में ईडी ने CBI की प्राथमिकी के आधार पर एक PMLA का मामला दर्ज किया है।
क्या है पूरा मामला?
अगर इस पूरे मामले की बात करें तो आरोप लगाया गया है कि आइएनएक्स मीडिया को 2007 में करीब 305 करोड़ रुपए का विदेशी धन मिला था। जिसमें अनियमितता पाई गई थी। बता दें कि इस यह मामला तब का है जब पी चिदंबरम देश के वित्त मंत्री थे। इस मामले में ईडी और सीबीआई दोनों एंजेसियां इस बात की जांच कर रही है कि कैसे कार्ति ने 2007 में विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड (FIPB) से मंजूरी पाने में कामयाब रहे जब उनके पिता वित्त मंत्री थे। ईडी की अब तक की जांच से पता चला है कि एफआईपीबी की मंजूरी के लिए आईएनएक्स मीडिया के निदेशक पीटर और इंद्राणी मुखर्जी पी चिदंबरम से मिले थे ताकि उनके आवेदन में कोई रोक-टोक या देरी न हो।












Click it and Unblock the Notifications