पी चिदंबरम की हिरासत के लिए कोर्ट पहुंची ईडी, सोमवार को होगी पेशी

नई दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) आईएनएक्स मीडिया केस से जुड़े मामले में जेल में बंद कांग्रेस सांसद पी चिदंबरम की हिरासत चाहता है। ईडी ने इसके लिए दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट में अर्जी दी है। ईडी ने अदालत से कहा है कि आईएनएक्स मीडिया के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में वो हिरासत में लेकर चिदंबरम से पूछताछ करना चाहती है। ऐसे में उनको सांसद की हिरासत दी जाए। कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करते हुए सोमवार (14 अक्टूबर) को तीन बजे चिदंबरम को कोर्ट में पेश करने को कहा है।

P Chidambaram, INX media case, delhi, P Chidambaram production, ED, पी चिदंबरम, ईडी

कोर्ट में ईडी की तरफ से पेश हुए सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कहा, ईडी को चिंदबरम से पूछताछ करनी है, सुप्रीम कोर्ट ने भी अपने आदेश में कहा है कि इस मामले में और पूछताछ की जरूरत है। ईडी ने कोर्ट से प्रोडक्शन वारंट जारी करने की मांग की। ईडी की याचिका पर राउज एवेन्यू कोर्ट ने चिदंबरम का 14 अक्टूबर का प्रोडक्शन वारंट जारी किया। सोमवार को 3 बजे राउज एवेन्यू कोर्ट में चिदंबरम को पेश किया जाएगा। तभी कोर्ट तय करेगा कि चिदंबरम को ईडी की कस्टडी में भेजा जाए या नहीं।

सीबीआई ने 21 अगस्त को पी चिदंबरम को दिल्ली स्थित उनके घर से गिरफ्तार किया था। चिदंबरम सीबीआई की न्यायिक हिरासत में तिहाड जेल में बंद हैं। पिछली तारीख पर सीबीआई कोर्ट ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम की न्यायिक हिरासत 17 अक्टूबर तक बढ़ाई थी। दिल्ली हाईकोर्ट में भी पी चिदंबरम की जमानत याचिका खारिज हो चुकी है। सुप्रीम कोर्ट में चिदंबरम की जमानत याचिका पर 15 अक्टूबर को सुनवाई होनी है।

2007 में पी चिदंबरम के वित्तमंत्री रहते हुए आईएनएक्स मीडिया ग्रुप को 305 करोड़ रुपये का विदेशी धन हासिल करने के लिए विदेशी निवेश संवर्धन बोर्ड की मंजूरी में अनियमितता बरते जाने के आरोप है। मामले में उनके बेटे कार्ति चिदंबरम भी आरोपी हैं। जो फिलहाल जमानत पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+