'अशोक गहलोत नामांकन करें या नहीं, परिवार का 'अजेय' आभामंडल अब ध्वस्त' कांग्रेस पर BJP ने किया कटाक्ष
नई दिल्ली, 26 सितंबर। कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए नामांकन से पहले राजस्थान में उपजे राजनीतिक संकट के बीच भाजपा ने कांग्रेस पर कटाक्ष किया है। पश्चिम बंगाल के बीजेपी प्रभारी अमित मालवीय ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को सीधे निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए अशोक गहलोत नामांकन करें या फिर ना करें लेकिन एक बाद स्पष्ट है कि गांधी परिवार का तथाकथित 'अजेय' आभामंडल अब ध्वस्त हो चुका है।

बंगाल भाजपा प्रभारी ने अपने ट्विट में राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक संकट के बीच सीधे पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को निशाने पर लिया। उन्होंने अपने ट्विट में कहा, 'अशोक गहलोत कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव के लिए नामांकन करें या नहीं, पर उनकी बग़ावत ने सोनिया गांधी के राजनीतिक कद को बहुत छोटा कर दिया है। अब अध्यक्ष कोई भी बने, लेकिन कमज़ोर गांधी परिवार के ख़िलाफ़ बग़ावत फिर हो सकती है। गांधी परिवार का तथाकथित 'अजेय' आभामंडल अब ध्वस्त हो चुका है।'
कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव को लेकर कांग्रेस नेताओं के बीच मंथन का दौर चल रहा है। राजस्थान कांग्रेस संकट को लेकर सोनिया गांधी और मल्लिकार्जुन के बीच अहम बैठक हुई है। एआईसीसी पर्यवेक्षक अजय माकन ने कहा है कि राजस्थान में स्थिति को लेकर मल्लिकार्जुन खड़के कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को रिपोर्ट सौंपेंगे। वहीं राजस्थान कांग्रेस में राजनीतिक संकट बढ़ता जा रहा है। अशोक चांदना ने कहा कि ये पर्यवेक्षकों से पूछा जाना चाहिए। हम देखेंगे कि वे हमारे पत्र पर कब कार्रवाई करेंगे? हम डर नहीं सकते। मैंने पत्र पर हस्ताक्षर किए हैं और कई लोगों ने इसे खुशी-खुशी किया है। उन्होंने सवाल किया कि हमारा पत्र सार्वजनिक डोमेन में क्यों आना चाहिए पत्र?












Click it and Unblock the Notifications