इंटरनेट स्पीड: मोबाइल ब्रॉडबैंड में 129वें और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड में 75वें स्थान पर है भारत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के इस समय में लोग सारा काम घर से ही कर रहे हैं। चाहे स्कूल की पढ़ाई हो, कोई काउंसलिंग सेशन हो, डॉक्टर से बातचीत करनी हो, डांस क्लास हो या फिर योगा क्लास हो, इन सभी को इंटरनेट के माध्यम से किया जा रहा है। ताकि लोगों की जिंदगी भी पहले की तरह चलती रहे और कोई कोरोना वायरस से संक्रमित भी ना हो। लेकिन इस बीच बहुत से लोगों को इंटरनेट से जुड़ी दिक्कतों का भी सामना करना पड़ रहा है। जिसमें सबसे बड़ी समस्या इंटरनेट की स्पीड को लेकर है। ऐसे में सरकार भी इंटरनेट की धीमी स्पीड से चिंतित है।

internet, internet in india, internet speed, internet speed in india, mobile boradband speed, fixed line broadband, mobile internet in india, internet services shut down, internet shutdown in up, internet shutdown in india, internet in assam, internet services in jammu, speed test of internet, internet speed test google, internet test speed, internet shutdown, internet ban in india, internet connection near me, check my internet speed, इंटरनेट, भारत सरकार, इंटरनेट स्पीड, भारत में इंटरनेट स्पीड, मोबाइल इंटरनेट, मोबाइल ब्रॉडबैंड, फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड

वैश्विक तौर पर अगर देखें तो इंटरनेट के मामले में भारत बाकी देशों के मुकाबले काफी पीछे है। बेशक चार से पांच सालों में यहां इंटरनेट की स्पीड में बढ़ोतरी देखी गई है लेकिन ये बढ़ोतरी उतनी नहीं है, जितनी होनी चाहिए। जहां ग्लोबल एवरेज डाउनलोड स्पीड मोबाइल ब्रॉडबैंड और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के लिए 34.67 Mbps और 78.26 Mbps है। वहीं ये भारत में 12.16 Mbps और 38 Mbps है। एक रिपोर्ट के अनुसार, अगर स्पीड ट्रैकर ओकला (Ookla) की जून की रिपोर्ट देखें तो भारत वैश्विक स्तर पर मोबाइल ब्रॉडबैंड स्पीड के मामले में 138 देशों में 129वें स्थान पर है। वहीं फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड के मामले में 174 देशों में 75वें स्थान पर है।

इसका मतलब ये हुआ कि भारत मोबाइल ब्रॉडबैंड के मामले में ग्लोबल स्पीड के मुकाबले एक तिहाई और फिक्स्ड ब्रॉडबैंड के मामले में आधे पर है। इंटरनेट की धीमी स्पीड को लेकर टेलिकॉम रेग्युलेटर TRAI भी विचार कर रहा है, जिसमें स्पीड को सब्सक्राइबर 50 Mbps तक पहुंचाने पर जोर दिया जा रहा है। आपको बता दें इससे पहले नैशनल डिजिटल कम्युनिकेशन पॉलिसी (एनडीसीपी), 2018 में भी 50 Mbps इंटरनेट स्पीड का जिक्र किया गया था। ऐसे में अगर देश में डिजिटलीकरण को आगे बढ़ाना है, तो इंटरनेट की अधिक स्पीड सबसे अहम है।

टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, ट्राई का कहना है कि इंटरनेट की स्पीड ही ब्रॉडबैंक कनेक्टिविटी में सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण होती है। एक अच्छी ब्रॉडबैंक सेवा भी तभी उपलब्ध करवाई जा सकती है, जब इंटरनेट की स्पीड अच्छी हो। इसके साथ ही आज के समय में इंटरनेट की तेज स्पीड की मांग भी काफी बढ़ चुकी है। ये मांग महामारी के बाद और भी ज्यादा बढ़ने की संभावना है।

दुनियाभर में Gmail पड़ा ठप्‍प, ईमेल भेजने और अटैचमेंट में आ रही दिक्कत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+