दुनियाभर में Gmail पड़ा ठप्प, ईमेल भेजने और अटैचमेंट में आ रही दिक्कत
नई दिल्ली। दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनी गूगल की कई सर्विसेस डाउन हो गई हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत जीमेल में आ रही है। जानकारी के मुताबिक जीमेल का सर्वर डाउन हो गया है जिसके कारण भारत सहित कई देशों के लोगों को ईमेल भेजने में समस्या हो रही है। कई यूजर्स ने अटैचमेंट फेल होने की भी शिकायत की है। जीमेल के अलावा गूगल ड्राइव में भी लोगों को दिक्कत आ रही है। इस परेशानी के बारे में गूगल को भी जानकारी हो गई है और गूगल ने कहा है कि वह जल्द-से-जल्द इस एरर को फिक्स करने के लिए काम कर रहा है।

वहीं डाउनडिटेक्टर के मुताबिक Youtube के सर्वर में भी समस्या है जिसके कारण लोगों को वीडियो अपलोड करने में परेशानी हो रही है। गूगल ने कहा है कि जीमेल की समस्या 1.30 बजे तक ठीक कर दी जाएगी, इसके लिए टीम काम कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications