हफ्तों तक बंद रहेगा पूरी दुनिया का इंटरनेट? जानिए क्या है Solar Maximum जो धरती पर डालेगा गहरा असर
विश्वभर में इस वक्त इस बात की चर्चा तेज है कि धरती पर्व कई सप्ताह के लिए इंटरनेट ठप हो सकता है। इसकी वजह सूरज से आने वाला एक ऐसा तूफान है जो सैटेलाइट्स को निष्क्रिय कर देगा। इस तूफान को सोलर स्ट्रॉम (Solar Storm) या सोलर मैक्सिमम (Solar Maximum) के नाम से जाना जाता है।
ये तूफान पहले भी धरती को प्रभावित कर चुका है पर ऐसा दावा किया जा रहा है कि इस बार इसका असर सबसे तेज होगा। सोलर स्टॉर्म की चेतावनी नासा (NASA) सहित कई वैज्ञानिक पहले ही दे चुके हैं।

क्या है सोलर स्टॉर्म या मैक्सिमम?
सूरज में हर वक्त कई विस्फोट होते रहते हैं। इन विस्फोटों से तेज गर्मी और रेडिएशन निकलती है। इस दौरान अरबों टन की मात्रा में सोलर प्लाज्मा या सोलर फ्लेयर निकलता है जो अंतरिक्ष में फैल जाता है। ये प्लाज्मा धरती तक भी आता है और यहां ये तूफान की शक्ल ले लेता है। सोलर प्लाज्मा का तूफान जिसमें हाई लेवल रेडिएशन होते हैं
इस तूफान को सोलर स्टॉर्म कहा जाता है। इसकी रफ्तार 250 किलोमीटर प्रति सेकंड से 3000 किलोमीटर प्रति सेकंड तक हो सकती है। इस तूफान में सूरज से निकलने वाले चार्ज्ड प्रोटोन और इलेक्ट्रोमैग्नेटिक रेडिएशन होते हैं जो धरती के चारों ओर स्थित सैटेलाइट्स को प्रभावित करते हैं। ये रेडिएशन धरती के लिए बेहद नुकसानदायक होते हैं।
यह भी देखें: क्या है GSAT-20 का मिशन? लॉन्च करने के लिए ISRO ने मस्क की SpaceX से किया करार
ISRO के अनुसार सूरज की साईकल 11 साल की होती है और हर 11 साल में एक बार ये रेडिएशन का तूफान यानी सोलर मैक्सिमम आता है। भारतीय वैज्ञानिकों की चेतावनी के अनुसार के सोलर स्टॉर्म जनवरी 2024 के शुरुआत में ही सकता है।
यह भी देखें: यूट्यूब से पढ़कर ISRO में सेलेक्ट हुआ भोजपुर का बेटा, पिता ने पढ़ाई के लिए गिरवी रख दी जमीन
सोलर मैक्सिमम का धरती पर प्रभाव
ये रेडिएशन धरती के ऊपरी सतह को ज्यादा प्रभावित करती है। इसका असर धरती की आबादी पर तो नहीं पड़ता है लेकिन धरती के कक्ष में चक्कर लगा रहे सैटेलाइट्स पर पड़ता है।
उल्ट्रावॉयलेट रेज की वजह से धरती की ऊपरी सतह का तापमान तेजी से बढ़ता है और गर्मी काफी बढ़ जाती है। गर्मी बढ़ने से सैटेलाइट्सप्रभावित होते हैं और उनकी उम्र कम हो जाती है। जो सैटेलाइट धरती की ऑर्बिट से जितनी ज्यादा दूरी पर होती है उस पर इस तूफान का उतना ज्यादा असर पड़ता है। इसके प्रभाव से टेलीकम्यूनिकेशन पर असर पड़ता है और इस तरह इंटरनेट, टेलीविजन, नेट बैंकिंग यानी कुल मिला कर वो सारे काम जो सैटेलाइट्स की मदद से मुमकिन हैं हफ्तों के लिए प्रभावित हो सकते हैं।
यह भी देखें: LAC पर चीन की ईंट को पत्थर से जवाब.. अरूणाचल प्रदेश में फ्रंटियर हाईवे का निर्माण शुरू, जानिए प्रोजेक्ट












Click it and Unblock the Notifications