यूट्यूब से पढ़कर ISRO में सेलेक्ट हुआ भोजपुर का बेटा, पिता ने पढ़ाई के लिए गिरवी रख दी जमीन
Bhojpur boy selected in ISRO: इन दिनों एक नाम लोगों की जुबां पर चढ़ा हुआ है, ये नाम है भोजपुर जिले के तपेश्वर कुमार का। अपनी कड़ी मेहनत के बाद तपेश्वर का चयन इसरो में हुआ है।
घर में पिता एक किसान हैं और माता घर के ही काम काज करती है। तपेश्वर एक गरीब परिवार से ताल्लुक रखते हैं। और उनके पास पढ़ाई-लिखाई के लिए कोई खास सोर्स भी नहीं है।

मगर तपेश्वर ने सिर्फ यूट्यूब से पढ़कर ऐसा कमाल किया, कि उनका चयन सीधे इसरो में टेक्निकल असिस्टेंट के पद पर हो गया। तपेश्वर के इसरो में चयन के बाद पूरे परिवार में खुशी का महौल है। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि से गांव समेत पूरे जिले का नाम रोशन किया है।
उनके चाचा नन्द कुशवाहा ने बताया कि तपेश्वर पढ़ाई में हमेशा से ही होशियार था। ऐसे में उनकी इस प्रतिभा को देखते हुए पढ़ाई के लिए तपेश्वर को पटना भेज दिया गया। मगर वहां पढ़ाई के लिए पैसों की दिक्कत हुई।
मगर उन्होंने हर चीज को दरकिनार करते हुए तपेश्वर की पढ़ाई को प्राथमिकता दी। इसके बाद तपेश्वर ने इस शानदार मुकाम को हासिल कर लिया। आज तपेश्वर का नाम हर किसी की जुबां पर चढ़ा हुआ है।
तपेश्वर के परिवार की बात की जाए तो वे बिहियां प्रखंड के बरगही गांव के निवासी हैं। तपेश्वर के पिता किसानी करते हैं और उनकी मां गृहिणी हैं। तपेश्वर की बड़ी बहन की शादी हो चुकी है और वे अपने माता-पिता के इकलौते बेटे हैं।

बिना किसी तरह के संसाधन और परिवार की आर्थिक स्थिति खराब होने के बावजूद भी तपेश्वर ने आज जो मुकाम हासिल किया है, वो वाकई काबिलेतारीफ है। अकसर तमाम संसाधनों के बावजूद इंसान मुकाम हासिल नहीं कर पाता मगर तपेश्वर ने सिर्फ यूट्यूब से पढ़कर इसरो में अपना खास स्थान बनाया है, जो वाकई एक शानदार उपलब्धि है।
तपेश्वर का नाम अब पूरे गांव में छाया हुआ है। जहां देखो उन्हीं की चर्चा हो रही है।












Click it and Unblock the Notifications