नागरिकता कानून: UP में हालात बेकाबू, इन शहरों में इंटरनेट बंद
नई दिल्ली। नागरिकता कानून पर उत्तर प्रदेश में हिंसा की आग एक बार फिर से भड़क गई है। राज्य के कई हिस्सों में हालात बेकाबू हो गए हैं। कई जगहों पर उपद्रवियों और पुलिस की बीच सीधी भिड़ंत हुई है। शुक्रवार को मेरठ, फीरोजाबाद, बहराइच, बलरामपुर, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, गोरखपुर, कानपुर, बुलंदशहर तथा गोंडा में काफी हिंसा देखने को मिली। जिसके बाद इन शहरों में इंटरनेट बंद कर दिया गया।

Recommended Video
राज्य सरकार के आदेशों के बाद टेलीकॉम अधिकारियों ने कहा कि, लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, आगरा, अलीगढ़, गाजियाबाद, वाराणसी, मथुरा, मेरठ, मुरादाबाद, मुजफ़्फरनगर, बरेली, फिरोजाबाद, पीलीभीत, रामपुर, सहारनपुर, शामली, संभल, अमरोहा, मऊ, आजमगढ़ और सुल्तानपुर सहित उत्तर प्रदेश के प्रमुख शहरों में मोबाइल फोन पर इंटरनेट सेवा को निलंबित कर दिया गया है। ,
कानपुर, उन्नाव और फर्रुखाबाद में नागरिकता सशोधन अधिनियम को लेकर जुमे की नमाज के बाद बवाल हो गया। उन्नाव में जहां प्रदर्शनकारियों की नमाज के बाद पुलिस से भिड़ंत हुई वहीं फर्रुखाबाद में जामा मस्जिद के पास पुलिस पर पथराव हुआ। उपद्रवियों से निपटने के लिए पुलिस को आंसू गैंस के गोले छोड़ने पड़े।कानपुर के परेड चौराहे पर प्रदर्शन कर रही भीड़ अचानक हिंसक हो गई। बेकाबू भीड़ ने पुलिस पर पथराव कर दिया। पुलिस को काबू पाने के लिए लाठियां पटकनी पड़ी'आंसू गैस के गोले छोड़े।
ऐसा ही नजारा बिजनौर में जुमे की नमाज के बाद देखने को मिला। हजारों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग सिविल लाइन क्षेत्र में पहुंच गए और हंगामा प्रदर्शन किया। सिविल लाइन क्षेत्र में बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए और नारेबाजी और प्रदर्शन किया। इस दौरान हंगामा कर रहे लोगों ने जमकर पथराव किया और विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान विरोध प्रदर्शन की कवरेज कर रहे अमर उजाला के छायाकार के साथ कुछ लोगों ने जमकर मारपीट कर दी। यही नहीं छायाकार का कैमरा भी बुरी तरह तोड़ दिया गया।












Click it and Unblock the Notifications