International Youth Day 2023: अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस आज, जानिए इस दिन के पीछे की कहानी

International Youth Day 2023: 12 अगस्त को हर साल दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। इस दिन को मनाने का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और सियासी मुद्दों के प्रति युवाओं को जागरूक करना है। साथ ही, युवाओं की भागीदारी को ओर बढ़ाना है।

आज के दिन युवाओं के सामने भविष्य की चुनौतियों के आधार पर कार्यक्रम, नीतियो पर चर्चा, वर्कशॉप सहित स्कूल-कॉलेज में भी कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाते है। इतना ही नहीं, हर साल का थीम अलग-अलग होता है।

International Youth Day 2023

इंटरनेशनल यूथ डे 2023 की थीम

ईटीवी भारत की खबर के मुताबिक, इस बार अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस 2023 का थीम 'दुनिया के सतत विकास के लिए युवाओं को हरित कौशल बनाना है।' थीम अधिक टिकाऊ भविष्य बनाने के लिए आवश्यक ज्ञान और क्षमताओं वाले युवाओं के महत्व पर केंद्रित है।

अंतर्राष्ट्रीय युवा दिवस का इतिहास
1998 को विश्व सम्मेलन सबसे पहले इंटरनेशनल यूथ डे यानी अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाने का सुझाव दिया गया था। सम्मेलन में शामिल हुए मंत्रियों ने युवाओं के लिए समर्पित एक दिन का प्रस्ताव रखा था। इसके अगले साल 1999 में संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के प्रस्ताव को अपनाया गया था।

संयुक्त राष्ट्र सभा ने 17 दिसंबर 1999 को यह दिन सेलिब्रेट करने का फैसला लिया था, लेकिन इसे 12 अगस्त साल 2000 से मनाया जाने लगा। साल 2013 में YOUTHINK ने एक अंतर्राष्ट्रीय युवा सम्मेलन का आयोजन किया, जिसमें कई बड़े स्पीकर्स और एक पुरस्कार समारोह शामिल था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+