योग दिवस पर पाकिस्तान ने भूल से ट्वीट कर दिया भारतीय तिरंगा, फिर...
नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में योग से जुड़े कार्यक्रम का आयोजन किए गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रांची में 35 हजार लोगों के साथ करीब 45 मिनट तक योगासन किया। वहीं अलग-अलग जगहों पर आयोजित योग से जुड़े खास कार्यक्रमों में केंद्रीय मंत्री, बीजेपी और एनडीए के नेता शामिल हुए। पाकिस्तान सरकार की ओर से भी योग दिवस पर खास ट्वीट किया गया, हालांकि उनके इस ट्वीट में एक गलती हो गई, जिसकी वजह से उन्हें अपना ये ट्वीट डिलीट करना पड़ गया। हालांकि तब तक ट्विटर यूजर्स ने इस मुद्दे पर जमकर प्रतिक्रियाएं दी हैं।

हुआ ये कि योग दिवस पर पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक ट्वीट किया गया। इसमें लिखा, "पांचवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को "जलवायु क्रिया के लिए योग" थीम के तहत मनाया जा रहा है। योग एक प्राचीन शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक प्रैक्टिस है। आज यह दुनिया भर में विभिन्न रूपों में प्रचलित है और इसकी लोकप्रियता में वृद्धि जारी है।" इस ट्वीट के साथ हैशटैग के साथ योग डे लिखा, साथ ही तिरंगा वाला पॉप-अप भी ऐड कर लिया।
हालांकि, कुछ देर पाकिस्तान सरकार के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ये ट्वीट हटा दिया गया। उसकी जगह नया ट्वीट किया गया, जिसमें मैसेज पूरा वही था आखिर में जो हैशटैग के साथ योग डे था उसे हटा दिया गया। हालांकि यूजर्स ने तुरंत ही इस ट्वीट को वायरल कर दिया। इस दौरान जमकर प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications
