विश्व योग दिवस: बिहार सरकार के कई मंत्री योगाभ्यास में हुए फेल

पटना। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शुक्रवार को देश के अलग-अलग हिस्सों में योगाभ्यास किया गया। इस योगाभ्यास में नेता और मंत्री भी शामिल हुए। जिसमें ज्यादातर मंत्री योगाभ्यास करने में फेल हो गए। जनता के सामने अपने फिटनेस को चुस्त और दुरुस्त दिखाने और बताने वाले ज्यादा नेता इस योगाभ्यास में फेल हो गए। बिहार की राजधानी पटना में आयोजित योगाभ्यास कार्यक्रम में ऐसे नेताओं की पोल खुल गई।

International Yoga Day 2019: Several Bihar govt ministers failed in yoga

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी झारखंड के रांची में योग किए। तो बिहार सरकार के कई मंत्री पटना के पाटलीपुत्र खेल परिसर में योगाभ्यास करते नजर आए। इसमें बीजेपी और जेडीयू दोनों पार्टी के नेता शामिल हुए। लेकिन मीडिया रिपोर्ट की माने तो बिहार के डिप्टी सीएम सुशील मोदी और प्रेम कुमार ज्यादातर योगासन करने में असफल रहे।

प्रेम कुमार को तो योगाभ्यास करने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा तो कुछ मंत्री अपने निकले हुए पेट की वजह से योगाभ्यास ठीक तरीके से नहीं कर पाए। जबकि कुछ ने बैठे-बैठे ही पैर हिलाना सही समझा। स्थानीय मीडिया के अनुसार पर्यटन मंत्री कृष्ण कुमार ऋषि तो योग करने में पूरी तरह से असफल साबित हुए। लेकिन शवासन ही एक मात्र ऐसा योगभ्यास रहा जिसमें सभी नेताओं ने बाजी मार ली।

बता दें कि शुक्रवार को पांचवां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। राजधानी दिल्ली समेत देश के अलग-अलग हिस्सों में केंद्रीय मंत्री और राज्य के मुख्यमंत्री योगा करते हुए नजर आए। दिल्ली में तीन अलग-अलग जगहों पर योगाभ्यास कार्यक्रम आयोजित किया गया था जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों ने शामिल होकर योग किया।

यह भी पढ़ें- VIDEO: अमित शाह के योग कार्यक्रम के बाद चटाई लेकर भागने लगे लोग, जमकर हुई मारामारी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+