International Yoga Day: पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने बेडरुम में किया योग, देखिये तस्वीरें
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश-दुनिया में लोगों ने योग किया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी 21 जून को योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। एचडी देवगौड़ा ने चौथे योग दिवस पर बाहर मैदान की बजाय अपने बेडरूम में योग के आसन किए।

नई दिल्ली। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी समेत देश-दुनिया में लोगों ने योग किया। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने भी 21 जून को योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया। एचडी देवगौड़ा ने चौथे योग दिवस पर बाहर मैदान की बजाय अपने बेडरूम में योग के आसन किए। इस दौरान दर्जनों कैमरामैन और फोटोग्राफर्स उनकी तस्वीरें लेने के लिए मौजूद थे।

85 वर्षीय पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा ने उम्र के इस पड़ाव पर योग के आसन कर सभी को दिखा दिया को वो अभी भी कितने फिट हैं। एचडी देवगौड़ा ने अपने घर में बेडरुम में योग के आसन किए।

चौथे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देहरादून के एफआरआई में मौजूद थे। वहां हजारों-लाखों लोगो के साथ योग दिवस मनाते हुए पीएम ने कहा कि लोग लोगों को जोड़ने का एक जरिया है। उन्होंने कहा, 'योग लोग, समाज, देश और दुनिया को जोड़ने का काम करता है। योग दिवस अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण की खोज में सबसे बड़ी जन आंदोलनों में से एक बन गया है।'

पीएम ने कहा कि हम सभी भारतीयों के लिए गौरव की बात है कि योग अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किया गया और आज दुनिया के हर भू-भाग में लोग योग से सूर्य का स्वागत कर रहे हैं। 'योग में, हमारे पास सामना करने वाली समस्याओं का सही समाधान है। योग एक शांत और रचनात्मक जीवन जीने का तरीका है। इससे तनाव और चिंता को हराया सकता है। योग परेशानी को बढ़ावा नहीं देता, बल्कि उसे ठीक करता है।'

देहरादून के एफआरआई में लोगों को संबोधित करते हुए पीएम ने कहा कि योग प्राचीन भारतीय संतों द्वारा मानव जाति को दिया गया सबसे मूल्यवान उपहार है। पीएम मोदी ने साल 2014 में संयुक्त राष्ट्र से 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने के लिए निवेदन किया था। उस क्षण को याद करते हुए जब उन्होंने कहा, 'ये एकमात्र प्रस्ताव था जिसे अधिकतम देशों द्वारा सपोर्ट किया गया था। इसके साथ ही ये दुनिया के इतिहास में कम समय में स्वीकार किया जाने वाला पहला प्रस्ताव था।

ये भी पढ़ें: International Yoga Day: देखिये कैसे देश-दुनिया में मनाया गया योग दिवस












Click it and Unblock the Notifications