Womens day 2020: महिला दिवस के मौके पर प्रियंका गांधी का खास संदेश

नई दिल्ली। दुनियाभर में आज महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर तमाम अलग-अलग क्षेत्र के गणमान्य लोग समाज में महिलाओं के योगदान को याद कर रहे हैं और उनकी प्रशंसा कर रहे हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट करके महिलाओं को खास संदेश दिया है। प्रियंका गांधी ने महिलाओं को बहादुर बने रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि आप अपने नारित्व का जश्न मनाइए। ना सिर्फ प्रियंका गांधी बल्कि राहुल गांधी ने भी ट्वीट करके महिला दिवस पर खास संदेश दिया है।

राहुल प्रियंका ने दी बधाई

राहुल प्रियंका ने दी बधाई

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके लिखा कि महिला दिवस की शुभकामनाएं, मेरी सभी बहनों, खुद की पहचान बनाओ, नारित्व का जश्न मनाओं और हमेशा बहादुर बनी रहो। इससे पहले राहुल गांधी ने ट्वीट करके लिखा था कि अगर ताकत का मतलब नैतिक ताकत होता है तो महिलाएं पुरुषों की तुलना में कहीं अधिक ताकतवर हैं। राहुल गांधी ने महात्मा गांधी के गांधी के इस वाक्य को लिखते हुए महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। राहुल ने कामना की कि सभी महिलाओं की ताकत में इजाफा होता रहे। राहुल गांधी ने समाज के अलग-अलग वर्ग में अपना विशेष योगदान देने वाली महिलाओं की तस्वीर का एक कोलाज भी शेयर किया है।

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

पीएम मोदी ने भी दी बधाई

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी थी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सभी महिलाओं को बधाई दी। पीएम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि मैं नारी शक्ति सैल्यूट करता हूं, मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं आज के दिन को अपना ट्विटर अकाउंट देश की महिलाओं के हाथ में दूंगा तो उसके लिए 7 महिलाओं का चयन हुआ है, जो आज आप सबसे मेरे ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी अब तक की जर्नी के बारे में बताएंगी।

राष्ट्रपति ने दी बधाई

राष्ट्रपति ने दी बधाई

वहीं राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने भी महिला दिवस पर महिलाओं को बधाई दी। महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने लिखा, आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि वे अपनी आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार बिना रुके आगे बढ़ सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+