Womens day 2020: महिला दिवस के मौके पर पीएम मोदी ने किया नारी शक्ति को सैल्यूट, 7 महिलाओं को सौंपा अपना सोशल मीडिया अकाउंट
नई दिल्ली। आज पूरा विश्व अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मना रहा है,इस खास मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की सभी महिलाओं को बधाई दी है, पीएम के ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया है कि मैं नारी शक्ति सैल्यूट करता हूं, मैंने कुछ दिन पहले कहा था कि मैं आज के दिन को अपना ट्विटर अकाउंट देश की महिलाओं के हाथ में दूंगा तो उसके लिए 7 महिलाओं का चयन हुआ है, जो आज आप सबसे मेरे ट्विटर अकाउंट के जरिए अपनी अब तक की जर्नी के बारे में बताएंगी।

7 महिलाएं संभालेंगी पीएम मोदी का सोशल मीडिया अकाउंट
गौरतलब है कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस को खास बनाने के लिए पीएम मोदी ने ट्वीट करते हुए कहा था कि इस महिला दिवस पर, मैं अपने सोशल मीडिया अकाउंट ऐसी महिलाओं को सौंपे दूंगा जिनका जीवन और कार्य हमें प्रेरित करते हैं. इससे उन्हें लोगों को प्रोत्साहित करने में मदद मिलेगी।
Recommended Video
ट्विटर पर पीएम मोदी को 53.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं..
बताते चलें कि कि FB पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फॉलो करने वालों की संख्या 44, 598,804 है, ट्विटर पर पीएम मोदी को 53.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, खुद पीएम अपने ट्विटर अकाउंट से 2,373 लोगों को फॉलो करते हैं, इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी को 35.2 मिलियन लोग फॉलो करते हैं, तो वहीं यूट्यूब की बात की जाए तो यहां पीएम मोदी के 4.51 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं।
राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी किया नारी शक्ति को सलाम
महिला दिवस के मौके पर राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने भी ट्वीट कर महिलाओं को शुभकामनाएं दी हैं, उन्होंने लिखा, आइए हम महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने का संकल्प लें, ताकि वे अपनी आशाओं और अकांक्षाओं को पूरा करने के लिए अपनी इच्छा के अनुसार बिना रुके आगे बढ़ सकें।

गूगल ने भी विश्व की महिलाओं को सलाम
यही नहीं आज दुनिया के सबसे बड़े सर्च ईंजन ने भी इस दिन को सेलिब्रेट किया है। गूगल ने अपने डूडल के जरिये महिला दिवस पर लोगों को बधाई दी है। गूगल अक्सर देश-दुनिया के बड़े इवेंट या बड़े लोगों के जन्मदिन या पुण्यतिथि को इसी तरह से अपने डूडल पर जगह देता है। आज के स्पेशल डूडल में एक एनिमेटड वीडियो है, जिसमें दुनिया भर की महिलाओं और जेनरेशन को दर्शाया गया है, कोई संदेह नहीं कि ये वीडियो बहुत ज्यादा खूबसूरत है।












Click it and Unblock the Notifications