लखनऊ पासपोर्ट मामला: अधिकारी ने तन्वी-अनस से पूछे थे गलत सवाल, जांच में खुलासा

तन्वी सेठ और अनस सिद्दिकी पासपोर्ट मामले में आंतरिक सरकारी जांच में पाया गया कि संबंधित पासपोर्ट अधिकारी ने दोनों से उनके धर्म को लेकर सवाल किए थे। सूत्रों के अनुसार जांच में पाया गया कि पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने तन्वी और अनस से अप्रासंगिक सवाल किए थे।

लखनऊ। तन्वी सेठ और अनस सिद्दिकी पासपोर्ट मामले में आंतरिक सरकारी जांच में पाया गया कि संबंधित पासपोर्ट अधिकारी ने दोनों से उनके धर्म को लेकर सवाल किए थे। सूत्रों के अनुसार जांच में पाया गया कि पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने तन्वी और अनस से अप्रासंगिक सवाल किए थे। बुधवार को लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस ने तन्वी और अनस का पासपोर्ट क्लीयर करते हुए कहा था कि दोनों ने दस्तावेजों में अपनी जानकारी सही भरी है।

Passport

लखनऊ के चर्चित पासपोर्ट विवाद में हुई आंतरिक जांच में सामने आया है कि संबंधिक पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा ने दंपत्ति से धर्म को लेकर बेफिजूल सवाल किए थे। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार पासपोर्ट अधिकारी ने दोनों से धर्म को लेकर सवाल किए थे जिनका पासपोर्ट प्रक्रिया से कोई लेना-देना नहीं था। इससे पहले बुधवार को लखनऊ पासपोर्ट ऑफिस ने दोनों का पासपोर्ट क्लीयर कर दिया।

रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने एडवर्ट रिपोर्ट में किए गए दावों को खारिज कर दिया है। पासपार्ट के लिए अप्लाई करने वाली तन्वी-अनस ने अपनी सारी जानकारी सही-सही भरी थी और पूरी प्रकिया भी दुरुस्त थी जिसके आधार पर उन्हें पासपोर्ट दिया गया।

ये भी पढ़ें: घर बैठे मोबाइल ऐप के जरिए कैसे अप्लाई करें नया पासपोर्ट, जानिए पूरी प्रक्रिया

पासपोर्ट का ये पूरा विवाद तब शुरू हुआ था जब तन्वी सेठ नाम कि महिला ने पासपोर्ट अधिकारी विकास मिश्रा पर धर्म के नाम पर बदसलूकी करने का आरोप लगाया था। तन्वी सेठ ने ट्विटर पर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से गुहार लगाते हुए कहा था कि पासपोर्ट अधिकारी ने उनसे अपने पति का सरनेम लगाने को कहा और उनके पति अनस से अपना धर्म बदलकर हिंदू धर्म अपनाने के लिए कहा। इतना ही नहीं विकास मिश्रा ने अनस को हिंदू धर्म के अनुसार सात फेरे लेने के लिए भी कहा था।

इसके बाद विकास मिश्रा पर कार्रवाई करते हुए उनका गोरखपुर तबादला कर दिया गया था और तन्वी-अनस को अगले ही दिन पासपोर्ट जारी कर दिया था। इस पूरे विवाद पर सुषमा स्वराज को ट्रोल्स का शिकार भी होना पड़ा था।

ये भी पढ़ें: तन्वी सेठ-अनस सिद्दीकी को मिली राहत, पासपोर्ट ऑफिस ने कहा- सही हैं दस्तावेज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+