कौन हैं यूपी के सुपर कॉप अविनाश मिश्रा? जिन पर बनी वेब सीरीज मचा रही है धूम, कर चुके हैं 150 एनकाउंटर
Inspector Avinash Web Series, यूपी एसटीएफ के सुपर कॉप अविनाश मिश्रा पर एक वेब सीरीज आई है। जिसकी इन दिनों काफी चर्चा है।

जियो सिनेमा ओटीटी पर एक्टर रणदीप हुड्डा की नई वेब सीरीज आई है। जो इन दिनों लगातार सुर्खियों बटोर रही है। सीरीज रियल लाइफ सुपर कॉप अविनाश मिश्रा के जीवन पर आधारित है। सीरीज में रणदीप ने उत्तर प्रदेश के पूर्व पुलिस अधिकारी अविनाश मिश्रा का किरदार निभाया है।
वेब सीरीज के रिलीज होने के बाद से यूपी पुलिस के एक जांबाज एनकाउंटर स्पेशलिस्ट अविनाश मिश्रा की चर्चा हो रही है। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट रहे अविनाश मिश्रा की बहादुरी और अपराधियों से निपटने की रणनीति के आज भी चर्चे होते हैं।
कौन हैं अविनाश मिश्रा
यूपी के हमीरपुर जिले से आने वाले अविनाश मिश्रा 1982 में बतौर सब-इंस्पेक्टर पुलिस फोर्स में भर्ती हुए थे। यूपी पुलिस में भर्ती होने के बाद अविनाश मिश्रा को पहली पोस्टिंग मेरठ मिली।
अविनाश मिश्रा ने अपनी तैनाती के पहले साल ही तीन एनकाउंटर कर दिए थे। 90 के दशक में अविनाश मिश्रा ने कई ऐसे कारनामे किए। जिसके चलते उनके नाम से ही अपराधियों में खौफ रहता था।
सुपर कॉप के नाम से मशहूर अविनाश मिश्रा ने पुलिस में सेवा देते हुए कुल 150 के करीब एनकाउंटर किए। लेकिन उनके द्वारा किया गया श्रीप्रकाश शुक्ला का एनकाउंटर आज भी लोगों के जहन में है। दरअसल 90 के दशक में यूपी में नामी बदमाश श्रीप्रकाश शुक्ला का काफी आतंक था। यहां तक कि उसने तत्कालीन मुख्यमंत्री कल्याण सिंह तक की हत्या की सुपारी ले ली।

STF के फाउंडिंग सदस्य हैं अविनाश
इस घटना के बाद पुलिस महकमे में श्रीप्रकाश शुक्ला का आतंक खत्म करने के लिए एसटीएफ का गठन किया गया। अविनाश मिश्रा यूपी एसटीएफ के फाउंडिंग मेंबर हैं। यूपी पुलिस की इसी टीम ने 22 सितंबर 1998 को एक एनकाउंटर में श्रीप्रकाश शुक्ला को मार गिराया था। जिसके लिए इस टीम को प्रेसिडेंट मेडल भी मिला था। अविनाश मिश्रा के एनकाउंटर की लिस्ट काफी लंबी है।
11 गोली खाने के बाद भी जिंदा बच गया डॉन मुन्ना बजरंगी
Recommended Video

अविनाश मिश्र ने श्री प्रकाश शुक्ला के अलावा कलकत्ता में एनकाउंटर, सत्तू पांडेय, सचिन पहाड़ी, अवधेश शुक्ला, अशोक सिंह, महेंद्र फौजी, निर्भय गुर्जर, हसन पुड़िया जैसे अपराधियों का भी एनकाउंटर किया। अविनाश मिश्रा की माफ़िया डॉन मुन्ना बजरंगी से मुठभेड़ हुई थी। 1998 को दिल्ली का समयपुर बादली इलाके में स्पेशल टास्क फोर्स और दिल्ली पुलिस ने मुन्ना बजरंगी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाईं थी। लेकिन 11 गोलियां खाने के बाद भी वो जिंदा बच गया था।

पिता नहीं चाहते थे कि वह पुलिस में जाएं
अविनाश मिश्रा ने एसटीएफ के गठन के बाद 2009 तक एसटीएफ में कार्यरत रहे। उसके बाद 2018-19 तक एटीएस में अपनी सेवाएं दी। अविनाश बताते हैं कि, मैंने फिजिकल एजुकेशन से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। अविनाश मिश्रा के फ्रीडम फाइटर पिता को पसंद नहीं था कि वे पुलिस में जाएं, लेकिन वह जिद करके पुलिस में भर्ती हुए।
अब उन पर वेब सीरीज बन चुकी है। जिसका निर्देशन नीरज पाठक ने किया है। वेब सीरीज फिल्म 'इंस्पेक्टर अविनाश' के चलते अब वह फिर से सुर्खियों में है। उनके किरदार को एक्टर रणदीप हुड्डा ने निभाया है। एक्ट्रेस उर्वसी रौतेला अविनाश मिश्रा की पत्नी का रोल अदा कर रही है। इस सीरीज को लोग काफी पसंद कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications