आठ महीनों में 4 महाद्वीपों और 3 महासागरों का सफर कर लौटा महिला नेवी का दल, INS तारिणी का गोवा में रक्षामंत्री ने किया वेलकम
पणजी। समुद्र के रास्ते दुनिया का चक्कर लगाने के लिए निकला महिला नौसेना का दल गोवा सोमवार को गोवा पहुंच गया। रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण और एडमिरल सुनिल लांबा ने इस जाबांज दल का पणजी के तट पर वेलकम किया। आईएनएस तारिणी पर सवार लेफ्टिनेंट कमांडर वर्तिका जोशी के नेतृत्व में छह अधिकारियों के इस दल को रक्षा मंत्री ने ही 10 सितंबर को गोवा से रवाना किया था। आईएनएस तारिणी पर सवार इस टीम ने पांच देशों, 4 महाद्वीपों, तीन महासागर और तीन अंतरीपों के साथ-साथ भूमध्य रेखा को भी दो बार पार कर किया है।
गोवा में टीम वर्तिका जोशी का वेलकम कर निर्मला सीतारमण ने कहा कि मैं उनके उपलब्धियों के सामने खड़ी होकर नम्र महसूस कर रही हूं। रक्षा मंत्री ने कहा कि पुरुषों और महिलाओं के लिए प्रेरणा होनी चाहिए।
इस दल में लेफ्टिनेंट कमांडर प्रतिभा जामवाल, पी स्वाति, लेफ्टिनेंट ए विजया देवी , बी एश्वर्य तथा पायल गुप्ता भी शामिल हैं। दल ने आस्ट्रेलिया के फ्रेमन्टाइल और न्यूजीलैंड के लेटिल्टन से पोर्ट स्टेनली और केपटाउन होते हुए अभियान पूरा किया। इस यात्रा को नाविक सागर परिक्रमा नाम दिया गया था।
यह पहला मौका है जब नौसेना की महिला अधिकारियों ने समुद्र के रास्ते विश्व परिक्रमा पूरी करने का साहसिक कारनामा किया है। इस दल ने 41 दिन प्रशांत महासागर में भी बिताया है।