J&K: कौन हैं मुबारक गुल, जिन्हे बनाया गया जम्मू कश्मीर विधानसभा का प्रोटेम स्पीकर,जानिए डिटेल

Mubarak Gul Appointed As Pro-Tem Speaker: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने शुक्रवार को ईदगाह निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव जीतने वाले नेशनल कॉन्फ्रेंस के वरिष्ठ नेता मुबारक गुल को प्रोटेम स्पीकर नियुक्त किया है। घाटी के दिग्गज नेता मुबारक गुल ने सातवीं बार विधानसभा चुनाव जीतकर अपना लोहा मनवाया है। उन्हें उपराज्यपाल मनोज सिन्हा 21 अक्टूबर को शपथ दिला सकते हैं।

कौन हैं मुबारक गुल?

(1) मुबारक गुल जम्मू-कश्मीर की ईदगाह सीट नेशनल कॉन्फ्रेंस के विधायक हैं। उन्होंने हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी गुलाम नबी भट को हराया था। हालांकि दोनों नेताओं के बीच कांटे की टक्कर रही, जिसमे कड़े मुकाबले में मुबारक गुल ने 1680 वोटों से जीत दर्ज की।

jammu

(2) मुबारक गुल का पूरा नाम 'मुबारक अहमद गुल' है। वह 1983 में पहली दफा विधायक चुने गए थे। केवल 1987 के चुनाव को छोड़ दिया जाए, तो उन्होंने ईदगाह सीट से वर्ष 1996, साल 2002, साल 2008 और साल 2014 के चुनाव में कब्जा बनाए रखा।

(3) मुबारक गुल वर्ष 2013 से 2015 तक जम्मू-कश्मीर विधानसभा के स्पीकर भी रह चुके हैं।

(4) मुबारक गुल ने पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के सलाहकार के रूप में भी काम किया है।

इस बार है 'नेशनल कॉन्फ्रेंस की सरकार'

ज्ञात हो कि आर्टिकल 370 हटने के बाद बीते महीने जम्मू कश्मीर में पहली बार विधानसभा चुनाव हुए आयोजित थे। तीन चरणों में हुए चुनाव का परिणाम 8 अक्टूबर को आया था। इसमें नेशनल कॉन्फ्रेंस सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। पार्टी को 42 सीटें मिली थीं।

उसकी सहयोगी कांग्रेस को 6 और सीपीआईएम ने एक सीट हासिल की है।वहीं, भारतीय जनता पार्टी 29 सीटों के साथ दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनी थी। इस विधानसभा चुनाव में PDP को केवल 3 सीट मिलीं हैं।

यह भी पढ़ें Jammu Kashmir Result: जम्मू कश्मीर में क्यों पिछड़ी बीजेपी? मजबूती से उभरा NC-कांग्रेस गठबंधन, जानिए 5 वजह

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+