Influenza के लक्षण क्या हैं? इससे बचाव के लिए क्या करें और क्या ना करें, जानिए
Influenza cases in India: इन्फ्लुएंजा से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। संक्रमित मरीजों को खांसी और बुखार कई दिनों तक परेशान कर रहे हैं। ऐसे में इस संक्रमण से बचने के उपाय जानना जरूरी है।

Dos and Don'ts to protect influenza: इन्फ्लुएंजा अब जानलेवा साबित हो रहा है और इस वायरस की वजह से कर्नाटक और हरियाणा में दो लोगों की मौत की खबर है। संक्रमित मरीजों में कोरोना वायरस जैसे ही लक्षण नजर आ रहे हैं और खांसी-बुखार लंबे समय तक लोगों को अपनी चपेट में ले रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) और इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) के डॉक्टरों का कहना है कि ये बीमारी इन्फ्लुएंजा-ए वायरस के कारण फैल रही है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि इस वायरस से संक्रमण के क्या-क्या लक्षण हैं और इससे बचने के लिए क्या करना चाहिए औ क्या नहीं करना चाहिए?
एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, इन्फ्लुएंजा से संक्रमित हो रहे लोगों में मुख्य तौर पर बुखार और खांसी के ही लक्षण दिख रहे हैं। हालांकि कुछ अन्य लक्षण भी इन्फ्लुएंजा से संक्रमण के तौर पर देखे जा रहे हैं। ये लक्षण हैं:-
- गले में समस्या होना
- शरीर में दर्द
- दस्त लगना
- जी मिचलाना
- उल्टी लगना
इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ने इन्फ्लुएंजा से बचाव के लिए 'क्या करें और क्या ना करें' संबंधी निर्देश जारी किए हैं।
क्या करें:-
- नियमित तौर पर अपने हाथ साबुन और पानी से धोते रहें।
- अगर ऊपर दिए गए लक्षणों में से आपको कोई लक्षण महसूस होता है तो फेस मास्क लगाएं और भीड़भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचें।
- इन्फ्लुएंजा जैसा कोई लक्षण अगर दिखता है तो अपने मुंह और नाक पर हाथ लगाने से बचें।
- लक्षण दिखने पर खांसते और छींकते समय अपने नाक और मुंह को ठीक तरह से कवर करें।
- पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं और तरल पदार्थ लेते रहें।
- अगर बुखार और बदन दर्द हो, तो पेरासिटामोल टैबलेट लें।
क्या ना करें:-
- हाथ मिलाने से बचें और दूसरों से मिलते समय एक पर्याप्त दूरी मेंटेन करें।
- सावर्जनिक जगहों पर थूकने से बचें।
- खुद से डॉक्टर ना बनें, एंटीबायोटिक्स और दूसरी दवाएं डॉक्टर की सलाह के मुताबिक ही लें।
- खाना खाते समय भी दूसरे लोगों से एक पर्याप्त दूरी रखें।
-
PNG Gas Crisis: घर में सिलेंडर नहीं, पाइप वाली गैस PNG चलती है? दिल्ली-NCR के लोगों के लिए आई बड़ी चेतावनी -
'वो गुस्से में था और मैंने माफ़ी मांगी, टी20 विश्व कप के बाद सूर्यकुमार यादव का सनसनीखेज खुलासा -
ईरान-इजराइल युद्ध के कारण रद्द होगा IPL 2026? जंग के बीच BCCI ने लिया बड़ा फैसला -
अगर वो गाना न होता तो हार जाता भारत? T20 World Cup जीत के बाद कप्तान सूर्यकुमार ने किया चौंकाने वाला खुलासा! -
LPG Shortage: 'Rush Booking ना करें', एलपीजी संकट के बीच सरकार का बड़ा बयान, जानें फिर कैसे होगी गैस बुक? -
जीत के जश्न में हार्दिक पांड्या ने की बड़ी गलती, पुलिस में शिकायत दर्ज, गर्लफ्रेंड के कारण फंसे क्रिकेटर? -
संजना गणेशन की 1 दिन की कमाई बुमराह के मैच फीस पर भारी? अमाउंट जान उड़ जाएंगे होश -
'PM Modi मेरी बात माने, तुरंत तैयारी शुरू करें नहीं तो...' राहुल गांधी ने क्यों दी चेतावनी? -
PM Kisan: कल भेजी जाएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त, आपके खाते में आएंगे या नहीं पैसे? अभी करें चेक -
DM Shruti Sharma कौन हैं? ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती जैसा IAS बनने का पकड़ा Shikha Gautam का झूठ, यूं खुली पोल -
Silver Rate Today: ईरान जंग के बीच चांदी में बड़ी गिरावट! ₹4000 तक सस्ती, जानिए 100 ग्राम का ताजा भाव -
LPG Hits Induction Market: मार्केट से इंडक्शन स्टोव गायब? सिलेंडर बुकिंग पर 20 दिन की वेटिंग- Ground Report












Click it and Unblock the Notifications