बिहार: मोतीपुर चीनी मिल की 266 एकड़ जमीन पर उद्योगों की स्थापना का रास्ता साफ, निवेश और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा

मुजफ्फरपुर के मोतिपुर क्षेत्र में 115.08 एकड़ भूमि चीनी मिल के लिए और 151.58 एकड़ भूमि अन्य उद्योगों के लिए उपयोग की जाएगी। यह राज्य के 7 निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत निवेश, रोजगार और कृषि-आधारित व लॉजिस्टिक्स क्षेत्रों के विस्तार को बढ़ावा देने की एक रणनीतिक योजना है।

पटना, 31 अक्टूबर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर में लंबे समय से बंद पड़ी चीनी मिल की जमीन का अब औद्योगिक विकास के लिए उपयोग किया जाएगा। बिहार राज्य चीनी निगम की इस इकाई की कुल 266 एकड़ जमीन के इस्तेमाल को लेकर राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। राज्य मंत्रिपरिषद ने 115.08 एकड़ जमीन पर चीनी मिल की स्थापना और शेष 151.58 एकड़ जमीन को अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योग विभाग को हस्तांतरित करने की स्वीकृति दे दी है।

Motipur Bihar industrial push for sugar mill and more

राज्य सरकार के इस कदम से मोतीपुर और आसपास के क्षेत्रों में औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की संभावना है। सात निश्चय-3 के तहत ‘समृद्ध उद्योग-सशक्त बिहार’ के लक्ष्य को आगे बढ़ाने की दिशा में इसे अहम पहल माना जा रहा है। औद्योगिक उपयोग के लिए जमीन उपलब्ध होने से निवेशकों को प्रोत्साहन मिलने के साथ क्षेत्र में आर्थिक गतिविधियों के विस्तार का रास्ता भी खुलेगा।

योजना के अनुसार, 115.08 एकड़ जमीन पर चीनी मिल की स्थापना के लिए औद्योगिक उपयोग सुनिश्चित किया जाएगा। वहीं, 151.58 एकड़ जमीन अन्य उद्योगों की स्थापना के लिए उद्योग विभाग को उपलब्ध कराई जाएगी। इससे चीनी उद्योग के विकास के साथ-साथ दूसरे औद्योगिक क्षेत्रों में भी निवेश की संभावनाएं बढ़ेंगी। मोतीपुर की जमीन का सुनियोजित उपयोग स्थानीय स्तर पर नए उद्यमों की स्थापना का आधार तैयार कर सकता है। इसके साथ ही उद्योगों से जुड़ी सहायक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

कृषि आधारित उद्योगों की संभावनाओं को मिलेगा बल

मोतीपुर और आसपास का क्षेत्र कृषि प्रधान है। ऐसे में यहां कृषि एवं खाद्य प्रसंस्करण, कृषि आधारित उद्योग, वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स जैसी गतिविधियों के विकास की संभावनाएं हैं। औद्योगिक प्रयोजन के लिए जमीन उपलब्ध होने से इन क्षेत्रों में निवेश का रास्ता आसान हो सकता है। नए उद्योगों की स्थापना से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर पैदा होने और क्षेत्र की आर्थिक गतिविधियों को गति मिलने की संभावना है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+