शीना बोरा मर्डर केस: होश में आई इंद्राणी मुखर्जी, वापस जाएंगी जेल
मुंबई। शीना बोरा हत्याकांड की मुख्य आरोपी इंद्राणी मुखर्जी अब खतरे से बाहर हैं। इंद्राणी मुखर्जी को अब होश आ गये है और उन्हें कुछ दिन में वापस जेल में स्थानांतरित किया जा सकता है। डॉक्टरों ने बताया कि इंद्राणी को कल होश आया था। जेजे अस्पताल के डीन डॉक्टर लहाने ने बताया इंद्राणी की हालत अब खतरे से बाहर है और आगे की इलाज के लिए हम उन्हें मुंह के रास्ते से दवा दे सकते हैं।
लहाने ने बताया कि इंद्राणी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उससे पूछताछ करने की अनुमति नहीं दी है। वहीं अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि इंद्राणी बोलने लायक नहीं है इसलिए पूछताछ की अनुमति नहीं दी गई है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार शाम तक इंद्राणी को वापस जेल भेज जा सकता है।
आपको बताते चलें कि शुक्रवार को 43 वर्षीय इंद्राणी को अचेत अवस्था में उस समय बाएकुला जेल से जेजे हॉस्पिटल ले जाया गया था, जब उसने डिप्रेशन के उपचार वाली गोलियां जरूरत से ज्यादा संख्या में खा ली थी। शनिवार को लहाने ने कहा था कि हिंदुजा अस्पताल प्रयोगशाला से इंद्राणी के मूत्र के नमूनों से जुड़ी रिपोर्ट में यह पुष्टि हुई है कि डिप्रेशन रोधी बेंजोडियाजेपाइन की मात्रा ज्यादा थी।













Click it and Unblock the Notifications