भारत-चीन झड़प में भारतीय जवान शहीद, ओवैसी ने कहा मोदी सरकार ले शहादत का बदला
नई दिल्ली। भारत और चीन के बीच लद्दाख सीमा के गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प में भारतीय सेना के 20 जवानों के शहीद होने की खबर आ रही है। न्यूज एजेंसी ANI ने सरकारी सूत्रों के हवाले से लिखा कि एलएसी पर भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई हिंसक झड़प के बीच भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हो गए। वहीं चीनी सेना के 43 सैनिक मारे गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।

आपको बता दें कि सोमवार रात को भारत और चीन के सैनिकों के बीच हिंसक झड़प में भारत और चीन दोनों देशों के सैनिक मारे गए। शुरुआत में खबर आई कि भारतीय सेना के तीन जवान शहीद हुए हैं। इसके बार रात तकरीबन साढ़े नौ बजे एएनआई ने सरकारी सूत्रों के हवाले से खबर दी कि भारतीय सेना के 20 जवान इस झड़प में शहीद हो गए। वहीं इस झड़प में 43 चीनी सैनिकों के मारे और गंभीर रूप से घायल होने की खबर आ रही है। ।
मालूम हो कि यह घटना तब हुई जब लद्दाख के गलवान घाटी के पास दोनों देशों के बीच बातचीत के बाद सबकुछ सामान्य होने की स्थिति आगे बढ़ रह थी। हिंसक झड़क के बाद मंगलवार को केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के दिल्ली आवास पर विदेश मंत्री एस जयशंकर, सीडीएस बिपिन रावत, सेनाप्रमुख जनरल एमएम नरवाणे के बीच अहम बैठक हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications