मैं परफ्यूम से बहुत रोमांचित हूं.....JRD टाटा को जब इंदिरा गांधी ने लिखा था खत, अब हो रहा है वायरल
नई दिल्ली, जुलाई 22: सोशल मीडिया पर इन दिन आयरन लेडी और पूर्व पीएम इंदिरा गांधी का एक पत्र वायरल हो रहा है। इंदिरा गांधी को भले ही एक कड़े व्यक्तित्व वाली महिला माना जाता हो, लेकिन उनके व्यक्तित्व का ऐसा पहलू भी सामने आया है, जिससे पता चलता है कि उनके पास भी एक आम महिला का दिल भी बसता था। दरअसल 50 साल पुराना ये पत्र 1973 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने उद्योगपति जेआरडी टाटा को लिखा था।

हर्ष गोयनका ने लगभग 50 साल पुराना खत शेयर किया
आरपीजी ग्रुप के चेयरमैन हर्ष गोयनका ने लगभग 50 साल पुराना खत शेयर किया है। पत्र में इंदिरा गांधी जेआरडी टाटा और उनकी पत्नी थेल्मा विकाजी टाटा को एक बेहतरीन परफ्यूम देने के लिए धन्यवाद दे रही हैं। पत्र को ट्वीट करते हुए हर्ष गोयनका ने लिखा कि, एक शक्तिशाली प्रधानमंत्री और एक दिग्गज उद्योगपति के बीच एक बहुत ही पसर्नल लेटर.. Sheer class!
Recommended Video

''मैं परफ्यूम से बहुत रोमांचित हूं...बहुत-बहुत धन्यवाद!''
वायरल लेटर में इंदिरा गांधी जेआरडी को संबोधित करते हुए लिखती हैं कि, मैं परफ्यूम से बहुत रोमांचित हूं...बहुत-बहुत धन्यवाद! मैं आमतौर पर परफ्यूम का इस्तेमाल नहीं करती। इस 'ठाठ' दुनिया से इतनी कटी हुई हूं कि मुझे इसके बारे में ज्यादा पता भी नहीं है, लेकिन अब से मैं इसे निश्चित रूप से प्रयोग करूंगी। हर्ष गोयनका द्वारा किए गए ट्वीट के बाद यह ट्विटर पर जमकर शेयर किया जा रहा है।

जेआरटी टाटा को पीएम आवास आने का न्योता
इंदिरा गांधी ने आगे जेआरटी टाटा को पीएम आवास आने का न्योता देते हुए लिखा है कि आप जब भी मुझसे मिलना चाहें अवश्य मिलें। कृपया लिखित रूप से सूचित करें कि आप कब मिलना चाहते हैं। आप कोई भी विचार व्यक्त करना चाहते हैं तो अवश्य करें चाहे वो आलोचनात्मक ही क्यों न हो। आपको और थेली(जेआरडी की पत्नी) को शुभकामनाओं के साथ। आपकी विश्वस्त, इंदिरा गांधी।
-
Asha Bhosle: कौन होगा आशा भोसले का उत्तराधिकारी? किसको मिलने वाली है अरबों की संपत्ति, दो नाम रेस में सबसे आगे -
Vrindavan: 'अब बोट वापस ले चलो', नाविक की एक गलती और छिन गईं 10 जिंदगियां, सामने आई हादसे की असली वजह -
Iran Vs America: शांति वार्ता में 'लात-घूंसे', तुर्किए मीडिया का दावा, क्यों भिड़े ईरानी मंत्री- ट्रंप के दूत -
MI vs RCB: विराट कोहली ने मुंबई में रच दिया इतिहास, दुनिया में पहली बार हुआ अनोखा कारनामा -
Asha Bhosle Last Post: 'मैं विलीन हो जाऊंगी', निधन से पहले ही आशा ताई ने लिख दिया था 'आखिरी सच' -
MI vs RCB: वानखेड़े में पसरा सन्नाटा, रोहित शर्मा लाइव मैच से बैटिंग छोड़ गए, आखिर क्या है कारण -
Asha Bhosle Net Worth: आशा भोसले कितनी छोड़ गईं प्रॉपर्टी? सिगिंग के अलावा कहां से करती थींं करोड़ों की कमाई -
Bihar Next CM: इन 5 नेताओं में से ही कोई एक बनेगा बिहार का नया मुख्यमंत्री! कौन हैं ये और क्या है इनकी जाति? -
Asha Bhosle Last Wish: अधूरी रह गई आशा भोसले की अंतिम इच्छा, पॉडकास्ट में बताया था क्या थी स्पेशल ख्वाहिश -
'मैं आखिरी जिंदा मुगल हूं', मंगेशकर परिवार में जन्मीं आशा भोसले ने कब और क्यों कही थी ये बात? -
Asha Bhosle का 92 साल की उम्र में हुआ निधन, मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में दिग्गज सिंगर ने ली आखिरी सांस -
Asha Bhosle: 'बेइंतहा खूबसूरत', कौन हैं जनाई भोसले? क्रिकेटर सिराज से उड़ी थीं अफेयर की खबरें












Click it and Unblock the Notifications