इंडिगो की दिल्ली-मुंबई विमान को मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच में झूठा निकला फोन कॉल
नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइंस के एक विमान को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। धमकी भरा फोन कॉल आने के बाद यात्रियों और सामान को सुरक्षा जांच के लिए विमान से उतारा गया था। सोमवार को दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारी ने बताया कि स्टैडर्ड ऑपरेटिंग प्रकिया थी जिसे धमकी मिलने के बाद सुरक्षा के मद्दे नजर किया जाता है।

बता दें कि रविवार को किसी अनजान शख्स ने दिल्ली एयरपोर्ट पर फोन कर इंडिगो के दिल्ली से मुंबई जा रहे विमान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। खबर मिलते ही एयरपोर्ट सुरक्षा अधिकारी चौकन्ने हो गए और सुरक्षा जांच के लिए विमान में बैठे यात्रियों और सामान को फिर से बाहर निकाला गया। सभी जांच के बाद जब प्लेन में कुछ नहीं मिला तो उसे उड़ान भरने का आदेश दिया गया।
यह भी पढ़ें: गो एयर विमान के दाएं इंजन से टकराया पक्षी, लगी आग, सभी यात्री और क्रू सुरक्षित












Click it and Unblock the Notifications