Indigo ने Airbus को दिया 500 विमानों का ऑर्डर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया मील का पत्थर
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने इंडिगो के 500 विमान खरीद को ऐतिहासिक बताया है।
नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने 500, A320 विमान खरीदने के लिए एयरबस के साथ इंडिगो के समझौते को भारत के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया है। नरेंद्र मोदी सरकार के मंत्री ने मंगलवार को भरोसा जताया कि ये निवेश भारत में रोजगार के अवसरों के मामले में सकारात्मक परिणाम देगा।
ज्योतिरादित्य सिंधिया ने बताया कि एक ही निर्माता से 500 विमानों के लिए इंडिगो का ऑर्डर अद्वितीय है, जो विमानन क्षेत्र में अग्रणी के रूप में उसकी स्थिति को मजबूत करेगा। ये महत्वपूर्ण निर्णय से न केवल घरेलू विमानन बाजार में क्रांति लाएगा। बल्कि हमारे देश की अर्थव्यवस्था पर भी गहरा प्रभाव पड़ेगा।

सिंधिया ने कहा कि पहले एयर इंडिया ने 470 विमानों के आर्डर दिए और अब इंडिगो ने। इससे नागरिक उड्डयन में निवेश किए गए प्रत्येक डॉलर से विकास और रोजगार के नए अवसर बनेंगे। साथ ही इससे 3.1 डॉलर का लाभ होगा।
उन्होंने कहा कि नागरिक उड्डयन में हर प्रत्यक्ष नौकरी के लिए इस क्षेत्र में 6.1 अप्रत्यक्ष नौकरियां सृजित होंगी। ये लगातार बढ़ते नागरिक उड्डयन क्षेत्र से मिलने वाले अपार लाभांश को दिखाएगा।












Click it and Unblock the Notifications