Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Indigo flight में थप्पड़कांड के बाद से लापता हुआ हुसैन अहमद 800 KM दूर मिला, क्यों अचानक हुआ था गायब?

Indigo flight Slap incident missing passenger found: इंडिगो की फ्लाइट में थप्पड़कांड के बाद रहस्यमयी तरीके से लापता हुए हुसैन अहमद मजूमदार आखिरकार 800 किलोमीटर दूर असम में मिले। फ्लाइट में पैनिक अटैक के बाद उन्हें एक यात्री ने थप्पड़ मार दिया था, जिसके बाद वो कोलकाता एयरपोर्ट पर फ्लाइट छो़ड़कर अचानक लापता हो गए थे। इस घटना ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी थी और परिवार वालों की चिंता बढ़ा दी थी।

कोलकाता से सिलचर की यात्रा पर निकले हुसैन मजूमदार ट्रेन के जरिए बरपेटा पहुंच गए, पुलिस के अनुसार वे अपने पिता से मिलने जा रहे थे। फ्लाइट छोड़ने और संपर्क न करने की वजह से परिवार बेहद घबरा गया था।

Slap incident missing passenger found

सिलचर से लगभग 400 किलोमीटर दूर मिले

इंडिगो की फ्लाइट थप्पड़कांड के बाद लापता हुए हुसैन अहमद मजूमदार को असम के बरपेटा रेलवे स्टेशन पर देखा गया। यह स्टेशन सिलचर से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। वह मूल रूप से सिलचर के रहने वाले हैं और अपने पिता से मिलने जा रहे थे।

कैसे पहुंचे बरपेटा?

हुसैन अहमद मुंबई से कोलकाता आए थे, जहां से उन्हें इंडिगो की अगली फ्लाइट पकड़कर सिलचर जाना था। लेकिन फ्लाइट में पैनिक अटैक आने और थप्पड़कांड के बाद उन्होंने कोलकाता से सिलचर की फ्लाइट नहीं ली। इसके बजाय उन्होंने कोलकाता से ट्रेन पकड़ी और बरपेटा रेलवे स्टेशन पहुंचे। कटिगोराह पुलिस के अनुसार, उन्होंने कोलकाता से ट्रेन के माध्यम से यात्रा की और बरपेटा पहुंचे। वहां से वे सिलचर की ओर निकलने वाले थे। शनिवार देर रात तक उनकी लोकेशन बरपेटा में ट्रेस की गई।

सोशल मीडिया पर फैली अफवाहें

उनके परिवार वाले सिलचर एयरपोर्ट पर उन्हें लेने पहुंचे थे, लेकिन वे वहां नहीं पहुंचे। फोन भी स्विच ऑफ था। सोशल मीडिया पर उनकी मौत और बेचैनी से जुड़े वीडियो वायरल हो गए थे, जिससे अफरा-तफरी मच गई थी। बाद में जब पुलिस ने उन्हें ट्रेस किया तो उनके सुरक्षित होने की पुष्टि हुई।

ये भी पढ़ें IndiGo फ्लाइट में असम के पैसेंजर को जड़ा थप्पड़, अब युवक हुआ गायब, क्या है पूरा मामला?

फ्लाइट में क्या हुआ था?

इंडिगो की फ्लाइट 6E-2387 में हुसैन अहमद मजूमदार को पैनिक अटैक आ गया था। फ्लाइट में यात्रा करते वक्त वे अचानक अस्वस्थ महसूस करने लगे और उतरने की जिद करने लगे। जब उन्हें शांत करने की कोशिश की गई, तो उनकी स्थिति और बिगड़ गई और उन्होंने ज़िद पकड़ ली कि उन्हें फ्लाइट से बाहर निकाला जाए।

इस बीच, एक सहयात्री ने उनकी स्थिति को समझने के बजाय गुस्से में आकर उन्हें थप्पड़ मार दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे हंगामा मच गया। वीडियो में दिखाया गया था कि सहयात्री ने बिना किसी गंभीर कारण के हुसैन को थप्पड़ मारा, जिससे यह घटना विवाद का विषय बन गई।

ये भी पढ़ें थप्पड़कांड के बाद IndiGo की सख्त कार्रवाई, आरोपी 'नो-फ्लाई लिस्ट' में शामिल, पीड़ित युवक का नहीं मिला सुराग

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+