दिल्ली एयरपोर्ट पर IndiGo फ्लाइट की उड़ान टैक्सीवे के रास्ते से चूकी, जानिए उसके बाद फिर क्या हुआ?

IndiGo Flight: अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की एक फ्लाइट (6E-2221) लैंडिंग के बाद टैक्सीवे के रास्ते से चूक गई। जिससे दिल्ली एयरपोर्ट का रनवे ब्लॉक हो गया।

रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली एयरपोर्ट पर रनवे 28/10 से कई विमानों की उड़ान बाधित हुई। एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, रनवे 28/10 तभी खाली हो सका जब इंडिगो ने अपने विमान को रनवे से हटाया।

IndiGo Flight

रिपोर्ट के मुताबिक रविवार सुबह इंडिगो की विमान टैक्सीवे से चूक जाने के बाद दिल्ली एयरपोर्ट के रनवे से उड़ान को 15 मिनट के लिए रोक दिया गया था। सूत्र के मुताबिक, इसके कारण रनवे से उड़ानें रुकी हुई थीं।

पूरे मामले पर इंडिगो प्रवक्ता ने कहा, अमृतसर से दिल्ली जाने वाली इंडिगो की उड़ान 6E-2221 कम दृश्यता के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरने के बाद निकास टैक्सीवे से चूक गई। विमान को रनवे पर रोक दिया गया और खींचकर पार्किंग बे तक ले जाया गया।

कैट III रनवे 28/10 को नवीनीकरण के लिए बंद करने के बाद हाल ही में परिचालन के लिए खोल दिया गया है। बता दें कि दिल्ली एयरपोर्ट पर चार परिचालन रनवे हैं, RW 09/27, RW 11R/29L, RW 11L/29R, और RW 10/28।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+