उड़ान भरते ही IndiGo विमान के इंजन में खराबी, गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंडिंग, BJP MLA और केंद्रीय मंत्री थे सवार
Indigo Flight Engine failure: गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो फ्लाइट्स में तकनीकी खराबी आ गई। कुछ ही मिनटों में विमान को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया गया। विमान के इंजन में खराबी आ गई थी।

Indigo Flight Engine failure: असम में गुवाहाटी से डिब्रूगढ़ जाने वाली इंडिगो एयरलाइन्स की एक फ्लाइट में तकनीकी खामी आ गई। टेक ऑफ के कुछ ही मिनटों बाद विमान को वापस गुवाहाटी एयरपोर्ट पर लैंड कराया गया। विमान के इंजन में खराबी आने से गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलाई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
पायलट ने जैसे ही बताया कि इंजन में खराबी आ गई, हवाई यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। पायलट ने समय रहते विमान को गुवाहाटी एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करा लिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से बच गया। इस फ्लाइट में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली सवार थे। इसके साथ ही भाजपा के दो विधायक प्रशांत फूकन और तेराश गोवाला भी सफर कर रहे थे। कुल 150 से अधिक लोग यात्रा कर रहे थे।
केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री रामेश्वर तेली ने कहा कि मैं बीजेपी विधायक प्रशांत फुकन और तेराश गोवाला के साथ इंडिगो की फ्लाइट में था। गुवाहाटी के डिब्रूगढ़ हवाई अड्डे पर डायवर्ट किए जाने से पहले फ्लाइट 15 से 20 मिनट तक हवा में रही। हम सब सुरक्षित हैं।
Recommended Video

उड़ान 6E2652 ने सुबह करीब 8.40 बजे उड़ान भरी और करीब 20 मिनट के भीतर वापस सुरक्षित उतर गई। प्रशांत फुकन ने बताया कि जब हमने गुवाहाटी से उड़ान भरी तो कोई समस्या नहीं थी। लेकिन 20 मिनट बाद विमान वापस लौट गया। एयरलाइंस के कर्मचारियों द्वारा सूचित किया गया कि विमान में तकनीकी खराबी हो गई है। लैंड करते ही सभी यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। विमान को निरीक्षण के लिए भेज दिया गया।
यह भी पढ़ें- नागपुर में लैंडिंग के दौरान इंडिगो विमान का पिछला हिस्सा जमीन से टकराया, एयरपोर्ट में किया गया ग्राउंडेड












Click it and Unblock the Notifications