DGCA के उड़ान पर रोक लगाने के बाद इंडिगो और गो-एयर ने कैंसिल की 65 फ्लाइट्स
नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा इंडिगो और गो एयर की 11 विमानों पर रोक लगाने के बाद इंडिगो ने अपनी 47 फ्लाइट्स और गो-एयर ने 18 कैंसिल कर दी हैं। सोमवार को DGCA ने इंडिगो के 8 विमान और गो एयर के 3 विमान के इंजनों में खामी के चलते उड़ान पर रोक लगा दी थी।
Recommended Video

नई दिल्ली। नागरिक विमानन महानिदेशालय (DGCA) द्वारा इंडिगो और गो एयर की 11 विमानों पर रोक लगाने के बाद इंडिगो ने अपनी 47 फ्लाइट्स और गो-एयर ने 18 कैंसिल कर दी हैं। सोमवार को DGCA ने इंडिगो के 8 विमान और गो एयर के 3 विमान के इंजनों में खामी के चलते उड़ान पर रोक लगा दी थी। DGCA के इस फैसले के बाद से टिकट किरायों के दाम भी आसमान पर पहुंच गए हैं।

सोमवार को लखनऊ जा रहे इंडिगो के एक विमान के इंजन में गड़बड़ी आने के बाद उसे वापस अहमदाबाद लौटना पड़ा, जिसके बाद DGCA ने ये अहम फैसला लिया। इंडिगो के ए R320 नियो विमान अहमदाबाद से लखनऊ जा रहा था और इसमें 186 यात्री सवार थे। आपात स्थिति में विमान को 40 मिनट के अंदर ही अहमदाबाद वापस लौटना पड़ा। इसके बाद DGCA ने सुरक्षा का हवाला देते हुए तत्काल प्रभाव से ईएसएन450 से अधिक क्षमता वाले प्रैट एण्ड व्हिटनी 1100 इंजन युक्त A320 नियो फ्लाइट्स की उड़ान पर रोक लगा दी थी।
इंडिगो और गो एयर के विमान की उड़ानों में रोक लगने के बाद इंडिगो ने अपनी 47 फ्लाइट्स कैंसिल कर दीं। दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, हैदराबाद, बेंगलुरू, पटना, श्रीनगर, अमृतसर, भुवनेश्वर, गुवाहटी और बाकी कुछ शहरों से 47 फ्लाइट्स कैंसिल की हैं। फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा टिकट के दाम भी काफी बढ़ गए हैं। नई दिल्ली से मुंबई तक का किराया 15,000 रुपये पहुंच गया है।
DGCA ने दोनों ही कंपनियों को आदेश दिया है कि वो इन इंजनों को नहीं लगाएं। नियामक ने कहा है कि वो इस मामले पर सभी संबंद्ध पक्षों के साथ संपर्क में है और हर स्थिति की समीक्षा करेगा। विमान में खामी के चलते फरवरी से अब तक इंडिगो के 3 और विमान को ग्राउंड किया जा चुका है। इंडिगो दिन में 1000 फ्लाइट्स ऑपरेट करती है।
ये भी पढ़ें: दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार खरीदने वाला देश भारत तो चीन ने पाकिस्तान को बेचे सबसे ज्यादा हथियार












Click it and Unblock the Notifications