पटना हाई कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस को एयरपोर्ट पर ही छोड़कर उड़ गया इंडिगो का विमान
नई दिल्ली। हैदराबाद एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की बड़ी लापरवाही सामने आई है। यहां पटना हाई कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश को इंडिगगो विमान एयरपोर्ट पर छोड़कर ही रवाना हो गया। जस्टिस एल नरसिम्हा रेड्डी ने आरोप लगाया कि उनके पास विमान का बोर्डिंग पास भी था बावजूद इसके विमान उन्हें हैदराबाद एयरपोर्ट पर ही छोड़कर टेक ऑफ कर गया। वहीं मामला सामने आने के बाद इंडिगो एयरलाइंस ने माफी मांगी है।

इंडिगो की ओर से बयान जारी करके कहा गया है कि हमने माफी मांगने के लिए जज को संपर्क किया है। हम अपने ग्राहकों को को व्यवधान रहित और बेहतर सेवा देने के लिए प्रतिबद्ध हैं। लेकिन इस मामले में हम जिस तरह से अपनी प्रतिबद्धता को पूरा नहीं कर सके उसके लिए माफी चाहते हैं। हम इस पूरे मामले की विवेचना कर रहे हैं ताकि भविष्य में इस तरह की कोई घटना दोबारा नहीं हो सके। आपको बता दें कि यह मामला सोमवार का है।












Click it and Unblock the Notifications