IndiGo:तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे विमान में जलने की गंध, इंडोनेशिया में हुई लैंडिंग, सभी यात्री सुरक्षित
तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो के विमान में क्रू ने जलने की गंध महसूस की। इस शिकायत के बाद विमान को इंडोनेशिया के एक एयरपोर्ट पर उतारा गया है। यात्री सुक्षित बताए जा रहे हैं।

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रहे इंडिगो की एक फ्लाइट को डायवर्ट करके इंडोनेशिया ले जाना पड़ा है। यह फैसला केबिन में जलने की गंध आने के बाद लिया गया है। फिलहाल यह विमान इंडोनेशिया के कुआलानामु हवाई अड्डे पर उतरा है और उसकी विस्तृत जांच-पड़ताल की जा रही है। विमान के सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
क्रू ने विमान में जलने की गंध महसूस की थी
IndiGo A320ceo की फ्लाइट संख्या 6E-1007 जो तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली से सिंगापुर जा रही थी, उसे इंडोनेशिया के मेदान स्थित कुआलानामु हवाई अड्डे की ओर डायवर्ट करना पड़ा है। रिपोर्ट के अनुसार विमान के क्रू ने केबिन में जलने की दुर्गंध महसूस की थी। पायलट ने सभी एहतियात का पालन किया और सावधानी के तौर पर इसे नजदीकी एयरपोर्ट की ओर डायवर्ट किया।
Recommended Video
पायलट की सूझबूझ से विमान की हुई सुरक्षित लैंडिंग
विमान जिस जगह पर उड़ान भर रहा था, उससे सबसे पास का एयरपोर्ट इंडोनेशनिया का कुआलानामु हवाई अड्डा था, जहां इसकी सुरक्षित लैंडिंग की गई। बताया गया है कि शुरुआती ग्राउंड इंस्पेक्शन के दौरान सबकुछ संतोषजनक पाया गया था। कुआलानामु हवाई अड्डे पर विमान की गहन जांच-पड़ताल की जा रही है।
वैकल्पिक विमान से सिंगापुर भेजे जाएंगे यात्री
सभी यात्रियों को वहीं पर एकोमोडेशन उपलब्ध करवाई गई है और उन्हें सिंगापुर तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक विमान कुआलानामु भेजा गया है।












Click it and Unblock the Notifications