IndiaTV-CNX सर्वे: प्रियंका गांधी के आने से पलटेगी UP की पॉलिटिक्स, SP-BSP गठबंधन को लगेगा झटका

नई दिल्ली। देशी की सत्ता का रास्ता उत्तर प्रदेश से होकर जाता है। कई बार यह देखा जा चुका है कि जिस पार्टी ने भी उत्तर प्रदेश में ज्यादा सीटों पर कब्जा किया हैं, केंद्र में सरकार उसी की बनी है। पिछले लोकसभा चुनाव में बीजेपी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए 80 से 71 सीटों पर कब्जा किया था। तो क्या बीजेपी एक बार फिर 2019 में यह आंकड़ा दोहराएगी या उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी... कई सवालों के जवाब आने वाले वक्त में पता चल जाएंगे, लेकिन इस बार की बीजेपी के लिए यूपी की राह पहले जितनी आसान नहीं होने वाली है।

प्रियंका के आने से पूर्वांचल का बदल रहा मूड

प्रियंका के आने से पूर्वांचल का बदल रहा मूड

उत्तर प्रदेश में सपा-बसपा का गठबंधन और फिर कांग्रेस ने जिस तरह से प्रियंका गांधी को एक्टिव पॉलिटिक्स में लॉन्च किया है, उससे बीजेपी को मुश्किलों का समाना करना पड़ सकता है। उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी की एंट्री के बाद जनता का मूड जानने के लिए टीवी न्यूज चैनल IndiaTV और CNX (रिसर्च सर्वे एजेंसी) ने एक सर्वे किया है, जिसमे बताया जा रहा है राज्य के पूर्वांचल प्रांत में कांग्रेस को फायदा होने वाला है।

सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान करेगी प्रियंका

सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान करेगी प्रियंका

इस सर्वे के मुताबिक, पिछले दो महीने पुराने सर्वे और प्रियंका के पॉलिटिक्स मे एंट्री के बाद लोगों के मूड में बदलाव आया है। इस सर्वे की मानें तो पूर्वांचल में प्रियंका के आने से कांग्रेस को तो फायदा होगा ही, लेकिन साथ ही बीजेपी को भी नुकसान नहीं होने वाला है। प्रियंका के आने से सपा-बसपा गठबंधन को नुकसान हो सकता है।

प्रियंका बदल रही है हवा

प्रियंका बदल रही है हवा

इस सर्वे के मुताबिक, पूर्वांचल में प्रियंका के आने से पहले जहां यूपीए को सिर्फ दो सीटों पर जीत मिल रही थी, वहीं अब 4 सीटों पर जीत मिल रही है। पीएम मोदी के संसदीय सीट वाराणसी पर भी प्रियंका फैक्टर काम कर रहा है, जहां पिछले सर्वे के मुकाबले अब कांग्रेस को 12 फीसदी तक फायदा होता दिख रहा है। साथ ही राहुल गांधी की अमेठी सीट पर भी प्रियंका फैक्टर कांग्रेस को 2 फीसदी का फायदा दिला रही है।

चुनाव में प्रियंका का डालेंगी प्रभाव

चुनाव में प्रियंका का डालेंगी प्रभाव

इस सर्वे की मानें तो प्रियंका के आने से फूलपुर सीट पर कांग्रेस को जबरदस्त फायदा होता दिख रहा है। पिछले सर्व में जहां कांग्रेस को इस सीट से महज 4 फीसदी वोट हासिल हो रहे थे, लेकिन अब वोट स्विंग होते हुए कांग्रेस को 15 फीसदी तक पहुचा दिया है। यानी की प्रियंका फैक्टर इस सीट पर कांग्रेस को सीधे तौर पर 11 फीसदी का फायदा दे रही है। ओवरऑल देखा जाए तो प्रियंका के आने से कांग्रेस को फायदा ही है और चुनाव तक पूर्वी उत्तर प्रदेश की जनरल सेक्रेटरी का प्रभाव और ज्यादा बढ़ने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+