Tax Free State: भारत के इस राज्य में नहीं लगता इनकम टैक्स, जानें वजह भी
Tax Free State: नौकरीपेशा हो या बड़े से छोटे बिजनेसमैन सभी के सामने इनकम टैक्स रिटर्न भरता बड़ी सिरदर्दी होती है। 31 जुलाई इयानी आज इनकम टैक्स रिटर्न भरने की अंतिम तारीख है इसलिए जिन्होंने अभी तक रिटर्न नहीं भरा है वो इसी में माथापच्ची कर रहे हैं!
वहीं भारत का एक ऐसा राज्य है जहां के लोग आज भी सुकून से बैठे हैं। इसकी वजह है कि इस राज्य में रहने वाले नागरिकों की कमाई पर इनकम टैक्स नहीं लगता है।

भारत का इकलौता टैक्स फ्री राज्य (Tax Free State)
जी हां ये भारत का ही राज्य हैं जिसके बारे में सोशल मीडिया पर पोस्ट वायरल हो रही है जिसमें दावा किया गया कि भारत का इस राज्य के लोगों को ट्रैक्स नहीं देना पड़ता है।
भारत का ये टैक्स फ्री राज्य सिक्किम है। प्राकृतिक संपन्न भारत के इस खूबसूरत राज्य में रहने वाले नागरिकों को अपनी इनकम का लेखा- जोखा देकर इनकम टैक्स भरने की जरूरत नहीं होती है।
नहीं भरता पड़ता आईटी रिटर्न
सिक्किम राज्य में रहने वाले नागरिक की कमाई चाहे लाखों में हो या करोड़ों में लेकिन उन्हें एक भी पैसा इनकम टैक्स रिटर्न नहीं भरना पड़ता है।
जानें क्यों नहीं लगता इनकम टैक्स
सिक्किम के निवासियों के लिए ये टैक्स फ्री की सुविधा मिलने की वजह 1975 के विलय समझौता है। जब सिक्किम का भारत में विलय भारत देश में हुआ था तब उस समझौते में ये शर्त जोड़ी गई थी कि सिक्किम के लोग टैक्स फ्री रहेंगे। यहां के लोगों को 1975 में भारत में सिक्किम के विलय समझौते के तहत छूट दी गई।
भारत के संविधान में भी है जिक्र
संविधान के आर्टिकल 371F के तहत ये छूट सिक्किम के नागरिकों को मिली है। इस समझौते की वजह से यहां पर भारत के बाकी राज्यों में लागू होने वाला इनकम टैक्स एक्ट 1961 लागू ही नहीं होता है।
Forget Dubai! Someone get me a residents status for Sikkim🫡
Kitne mai milega bhai?😄 pic.twitter.com/lQz0S7FIkU
— The Simple Trader (Aditya Singhania) (@Simple_trader_) July 30, 2024












Click it and Unblock the Notifications