साल 2024 में भारतीयों ने YouTube पर क्या किया सबसे ज्यादा सर्च? किन वीडियोज ने मचाया तहलका

Most Viral Video On YouTube 2024: साल 2024 को खत्म होने में अब कुछ ही दिन बचे हैं। इसके बाद नए साल (New Year 2025) का आगाज हो जाएगा। लेकिन, साल 2024 में कई ऐसे वीडियो वायरल हुए, जिन्होंने दुनियाभर के सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान अपनी तरफ खींचा।

इस लेख में हम आपको साल 2024 Youtube के ट्रेंडिंग टॉपिक में क्या रहा, इसके बारे में बताएंगे। जिन्होंने इंटरनेट की दुनिया में तहलका मचा दिया है। दरअसल, Youtube 2024 के ट्रेंडिंग टॉपिक में रतन टाटा के साथ-साथ आईसीसी मेन्स T20 वर्ल्ड कप, 2024 इंडियन प्रीमियर लीग, मोय-मोय, लोक सभा इलेक्शन इन इंडिया 2024, और अज्जू भाई शामिल है।

Most Viral Video On YouTube 2024

क्रिकेट ने भी Youtube पर मचाया तहलका
भारतीय दर्शकों ने Youtube पर ICC पुरुष T20 विश्व कप, इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) और पेरिस 2024 ओलंपिक को अरबों बार देखा। जो देश में खेलों के प्रति भारतीयों के जुनून को दर्शाता है। क्रिकेट हमेशा से भारतीयों की पहली पसंदीदा रहा है।

Youtube इन वीडियोज ने मचाया हंगामा
2024 में यूट्यूब पर 'अंबानी' और 'शादी' शीर्षक वाले वीडियो को भारत में 6.5 अरब से अधिक बार देखा गया। इसके अलावा टोटल गेमिंग के नाम से मशहूर अज्जू भाई ने भी इस सूची में जगह बनाई है। अपने मनोरंजक स्वर और आकर्षक धुन की वजह से लोकप्रिय हुए 'मोये मोये' गीत को भी 4.5 अरब से अधिक बार देखा गया है।

दिलजीत दोसांझ को भी किया गया खूब पसंद
Youtube 2024 के ट्रेंडिंग टॉपिक में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत दोसांझ का नाम भी शामिल है। दिलजीत के संगीत कार्यक्रमों से जुड़ी क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया गया। दरअसल, दिलजीत जोसांझ पूर देश में अपना म्यूजिकल टूर पर है और शोज कर रहे हैं, जिसे लेकर वो यूट्यूब पर काफी ट्रेंड में है।

साल 2024 के टॉप कंटेंट क्रिएटर्स
यूट्यूब ने सालभर का लेखा-जोखा निकाला है, उसमें Mr. Beast 332 मिलियन सब्सक्राइबर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया है। वहीं, भारतीय क्रिएटर्स की किस्मत भी खूब चमकी है। सुजल ठकराल ने 33.5 मिलियन सब्सक्राइबर हासिल किए है। फिल्मी सूरज एक्टर ने 32.5 मिलियन फॉलोअर्स मिले। इस लिस्ट में केएल ब्रो बीजू रित्विक, UR-क्रिस्टिआनो, एलबम क्रिएशन्स और अननोन ब्वाय वरुन का नाम भी शामिल है।

शॉर्ट वीडियो में किया काफी बेहतर प्रदर्शन
भारतीय क्रिएटर्स ने शॉर्ट वीडियो पर बेहतरीन प्रदर्शन किया, जिसमें मराठी और गढ़वाली जैसी क्षेत्रीय भाषाओं में हाइपरलोकल कंटेंट ने सीमाओं को पार किया और वैश्विक दर्शकों को आकर्षित किया। प्रियल कुकरेजा जैसे क्रिएटर्स ने महिलाओं की आवाज़ को आगे बढ़ाया, जबकि मीम-आधारित क्रिकेट कंटेंट, सेलिब्रिटी वेडिंग कवरेज और रिलेटेबल शॉर्ट-फॉर्म वीडियो ने लाखों लोगों को आकर्षित किया।

साल 2024 के टॉप गानें
साल 2024 के टॉप यूट्यूब गानों की बात की जाएं, तो महेश बाबू स्टारर तेलुगू गाना Kurchi Madathapetti टॉप लिस्ट में रहा है। साथ ही आज की रात और मटक के चलूंगी गानों को खूब पसंद किया गया है। इस लिस्ट में खेसारी लाल यादव का गाना भी टॉप ट्रेंडिंग रहा है।

यूट्यूब पर रतन टाटा को भी किया गया सर्च
इनके अलावा 2024 के लोकसभा चुनाव, अक्टूबर में दिवंगत हुए दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को यूट्यूब के टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में रहे हैं, जिनका साल 2024 में देहांत हुआ था, वो टाटा समूह के चेयरमैन थे। यूट्यूबर पर इस साल ट्रेंड करने वाले विषयों में 'गुलाबी साड़ी', 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया', 'आज की रात' और विक्की कौशल का 'तौबा तौबा' डांस भी ट्रेंड में रहा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+