स्विस बैंक में जमा भारतीयों के धन में जबरदस्त उछाल, काले धन पर लगाम के दावों पर सवाल
Recommended Video

नई दिल्ली। काले धन में कमी का दावा करने वाली मोदी सरकार को स्विस बैंक द्वारा जारी की गई एक रिपोर्ट से बड़ा झटका लगा है। स्विस बैंकों में भारतीयों की जमा रकम में 50 फीसदी के बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। बैंक में भारतीयों के जमा धन का आंकड़ा लगभग 7000 करोड़ रुपये हो गया है। जो एक साल पहले की तुलना में 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। स्विट्जरलैंड के केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारतीयों द्वारा स्विस बैंक खातों में सीधे तौर पर रखा गया धन बढ़कर 99.9 करोड़ स्विस फ्रैंक करीब 7000 करोड़ रुपए पहुंच गया है।

2017 में जमा धन की राशि में 50 फीसदी का उछाल
इस रिपोर्ट की खास बात यह है कि पहले तीन साल यहां के बैंकों में भारतीयों के जमा धन में लगातार गिरावट देखने को मिली थी। लेकिन 2017 में जमा धन की राशि में 50 फीसदी का उछाल देखने को मिला है। आंकड़ों के अनुसार स्विट्जरलैंड के बैंक खातों में विदेशी ग्राहकों का कुल धन 1460 अरब स्विस फ्रैंक (करीब 100 लाख करोड़ रुपये) से अधिक है। मोदी सरकार द्वारा काले धन के खिलाफ अभियान के बावजूद स्विस बैंकों में भारतीयों के धन में हुई वृद्धि हैरान करने वाली है।

2006 में भारतीय खाताधारकों ने सबसे ज्यादा 23 हजार करोड़ रुपए जमा किए थे
स्विस नेशनल बैंक की वार्षिक रिपोर्ट के मुताबिक स्विस बैंक खातों में जमा भारतीय धन 2016 में 45 प्रतिशत घटकर 67.6 करोड़ फ्रेंक (लगभग 4500 करोड़ रुपये) रह गया था। 1987 के बाद (स्विस बैंक ने डाटा शेयर करना शुरू किया) भारतीय खाताधारकों की ओर से जमा की गई ये सबसे कम राशि थी। 2006 में भारतीय खाताधारकों ने सबसे ज्यादा 23 हजार करोड़ रुपए जमा किए थे।

स्विस बैंकों में प्रत्यक्ष रूप से 6,891 करोड़ रुपये जमा हुए
स्विस बैंक खातों में रखे भारतीयों के धन में 2011 में इसमें 12 फीसदी, 2013 में 43 फीसदी, 2017 में इसमें 50.2 फीसदी की वृद्धि देखने को मिली थी। इससे पहले 2004 में यह धन 56 फीसदी तक बढ़ा था। भारतीयों द्वारा स्विस बैंकों में प्रत्यक्ष रूप से रखे जाने वाला धन 2017 में बढ़कर 6,891 करोड़ रुपये हो गया, जबकि फंड मैनेजर्स के माध्यम से रखे जाना वाला धन 112 करोड़ रुपये रहा।












Click it and Unblock the Notifications