काबुल में अगवा जूडिथ की सुरक्षित रिहाई, आज आएंगी भारत
नई दिल्ली। अफगानिस्तान की राजधानद काबुल में नौ जून को अगवा की गई कोलकाता की जूडिथ डिसूजा को सकुशल रिहा करवा लिया गया है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर इस बाबत जानकारी दी। जूडित एक एनजीओ आगा खान फाउंडेशन के लिए काम करती हैं। वह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता की रहने वाली हैं।

विदेश मंत्रालय की ओर से मिली जानकारी के मुताबिक जूडिथ शनिवार शाम तक दिल्ली पहुंच जाएंगी। इसके बाद वह यहां से अपने घर कोलकाता के लिए रवाना हो जाएंगी।
स्वराज ने जूडिथ की सुरक्षित रिहाई के लिए अफगानिस्तान में अपने एंबेसडर मनप्रीत वोहरा को बधाई दी। इसके साथ ही उन्होंने अफगानिस्तान प्रशासन को इस मुहिम में मदद करने के लिए शुक्रिया भी कहा।
सुषमा ने इस नए घटनाक्रम पर एक ट्वीट भी की और कहा कि जूडिथ अब हम सबके साथ है, सुरक्षित है। जल्द ही वह काबुल से अपने घर लौटेगी। वंदे मातरम!












Click it and Unblock the Notifications