'भारत आने को तैयार हूं अगर...': अंजू के पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह जल्द आ सकते हैं यहां, आखिर क्या हो गया ऐसा
Anju In India: राजस्थान के अलवर भिवाड़ी से जुलाई 2023 में पाकिस्तान गई अंजू, अब भारत लौट आई हैं। अंजू ने पाकिस्तान जाकर अपने फेसबुक मित्र नसरुल्लाह से इस्लाम धर्म अपनाकर शादी कर ली थी। अंजू ने अपना फातिमा रखा है। अंजू के भारत आने पाकिस्तान में रहने वाले उनके पति नसरुल्लाह ने कहा कि अगर अंजू चाहे तो वह भारत आने को तैयार हैं।
नसरुल्लाह ने इंडिया टुडे टीवी से कहा, "अगर अंजू मुझे भारत बुलाना चाहती है, तो मैं भारत आ सकता हूं। अगर वह पाकिस्तान वापस आना चाहती है, तो वह ऐसा भी कर सकती है।" नसरुल्लाह ने कहा कि, 'वह अंजू के लिए कुछ भी कर सकते हैं।'

नसरुल्लाह ने अपने और अंजू के बीच किसी भी तरह की लड़ाई की अफवाहों से साफ तौर पर इनकार किया है। नसरुल्लाह ने यह भी कहा कि अंजू अपने पिता और राजस्थान में अपने पिछले पति के संपर्क में नहीं थी। उन्होंने आगे कहा कि उनके और उनके रिश्ते में 4-5 साल पहले खटास आ गई थी, इससे पहले कि वह उनसे मिली थीं।
अंजू के बच्चे फिलहाल अपनी मां से मिलने और उसके साथ रहने को तैयार नहीं हैं। इसका खुलासा गुरुवार को बच्चों से पूछताछ करने वाली आईबी टीम ने किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, दोनों बच्चों ने अंजू से मिलने से भी इनकार कर दिया है।
इसके अलावा, भिवाड़ी में पुलिस अंजू से उसके पति द्वारा फूलबाग पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई गई एफआईआर के संबंध में पूछताछ कर सकती है।
भिवाड़ी के एडिशनल एसपी दिलीप सैनी ने बताया कि अंजू के पति अरविंद ने अंजू और उसके पाकिस्तानी पति नसरुल्लाह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। दिलीप सैनी ने कहा, "अगर इस मामले में गिरफ्तारी का प्रावधान है तो गिरफ्तारी की जाएगी। नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।"
अंजू 4 महीने पहले अपने सोशल मीडिया फ्रेंड से शादी करने के लिए भारत से पाकिस्तान गई थी। अंजू बुधवार दोपहर अटारी सीमा के रास्ते भारत लौटीं और वहां बीएसएफ कैंप में रहीं, जहां पंजाब इंटेलिजेंस ने उनसे कई घंटों तक पूछताछ की।
इसके बाद वह दिल्ली के लिए रवाना हो गईं और वहां से सड़क मार्ग से पानीपत पहुंचीं। अरविंद ने सुरक्षा एजेंसियों और भिवाड़ी पुलिस से कहा है कि वह अंजू और किसी भी मीडियाकर्मी से नहीं मिलना चाहता, इसलिए उन्हें उसके घर न आने दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications