18 साल के भारतीय युवक ने बनाई सबसे हल्की सैटेलाइट, NASA 21 जून को करेगा लॉन्च
तमिलनाडु के इस युवक ने भारत के राष्ट्रपति और मिसाइल मैन डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम के नाम पर कलाम सैट का अविष्कार किया है।
नई दिल्ली। तमिलनाडु के 18 वर्षीय रिफथ शरूक ने एक ऐसा अविष्कार किया है जिसे नासा ने पसंद किया। इतना ही नासा ने फैसला किया है वो इसे लॉन्च करेगा।
दरअसल, रिफथ ने विश्व का सबसे हल्के सैटेलाइट का अविष्कार किया है जो चार सेंटीमीटर के क्यूब में फिट हो जाता है। तमिलनाडु के पल्लापट्टी निवासी रिफथ ने यह खोज की और अब वो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार हैं।

रिफथ ने अपनी सैटेलाइट को नाम दिया है कलाम सैट जिसे नासा अमेरिका स्थित लॉन्च पैड से 21 जून को लॉन्च करेगा।
रिफथ ने बताया कि लॉन्च के बाद सैटेलाइट 12 मिनट माइक्रो ग्रैविटी स्पेस में चलेगा और इसका मिशन 4 घंटों का होगा। रिफथ ने कहा कि इस सैटेलाइट का मेन रोल होगा कि यह 3-डी प्रिंटेड कॉर्बन फायबर की पर्फॉर्मेंस को दिखा सके।
नासा ने आयोजित की थी प्रतियोगिता
रिफथ के अनुसार कलाम सैट, क्यूब इन स्पेस नाम की एक प्रतियोगिता में सेलेक्ट हुआ जो आई डूडल लर्निंग और नासा की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित किया गया था।
इस सैटेलाइट को बनाने के दौरान आई कठिनाइयों का जिक्र करते हुए रिफथ ने कहा कि इसकी डिजाइन का एक्सपेरिमेंट करना सबसे बड़ा संकट है जिसके लिए फिजिकल डायमेंशन चार सेमी की लंबाई और इक्जैक्ट 64 ग्राम का वजन चाहिए।
रिफथ ने बताया कि हमने इसके लिए काफी शोध किया और दुनिया भर से कई और मॉडल आए आखिर में हमारा मॉडल सेलेक्ट हुआ।
{promotion-urls}












Click it and Unblock the Notifications